best news portal development company in india

अटवाल हाउस कॉलोनी के एमडी मंदीप सिंह गोरा ने गैंगस्टर पर रखा 1 लाख इनाम:17​ दिन पहले ऑफिस के बाहर की थी फायरिंग, बंदूकधारी सुरक्षा में लगाए

SHARE:

जालंधर। पंजाब के जालंधर में अटवाल हाउस कॉलोनी के एमडी मंदीप सिंह गोरा पर फायरिंग करने वाला गैंगस्टर राहुल 2 हफ्ते बीत जाने के बाद फरार है। अब गोरा ने आरोपी की जानकारी देने वाले को 1 लाख रुपए इनाम देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। मंदीप सिंह गोरा ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा कि गैंगस्टर रितेश उर्फ ​​राहुल कनाडा से जालंधर आया था। 18 अक्टूबर को शाम 5:30 बजे अपने साथी के साथ उनके कार्यालय से बाहर आते ही उन पर गोलियां चला दीं और फरार हो गया। घटना के 2 सप्ताह बीत जाने के बावजूद आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल सका है।

गोरा पर फायरिंग की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई थी।
गोरा पर फायरिंग की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई थी।

 

मंदीप सिंह गोरा की  अहम बातें…

  • हत्या करने के लिए गैंगस्टर को विदेशी पिस्तौल दी: गोरा ने कहा कि अब तक मिली जानकारी के अनुसार आरोपी गैंगस्टर राहुल के एक बड़े गिरोह से संबंध हैं। गिरोह के लोग उसकी जान लेना चाहते हैं। इसलिए गैंगस्टर राहुल को उन्हें मारने के लिए विदेशी पिस्तौल दी गई थी। उसने एक बार हमला किया है।
  • बंदूकधारियों के साथ बाहर निकलना पड़ता है: उन्होंने कहा कि आरोपी के पकड़े न जाने के कारण वह हर समय डर के साये में जीने को मजबूर हैं। वह एक व्यापारी हैं। आज स्थिति ऐसी हो गई है कि उन्हें 7 हथियारबंद बंदूकधारियों के साथ बाहर निकलना पड़ता है।
  • गैंगस्टर फिर से हमला कर सकता है: गोरा ने बताया कि उन्हें डर है कि गैंगस्टर उन पर फिर से हमला करेगा। उन्होंने कहा कि जो कोई भी गैंगस्टर राहुल के बारे में पुलिस को जानकारी देगा, वह उसे 1 लाख रुपए का नकद इनाम देंगे और उसका नाम भी गुप्त रखेंगे। इस तरह खुलेआम घूमने वाला व्यक्ति पंजाब के लोगों के लिए खतरा है।
डीएसपी सरवन सिंह बल की (फाइल शॉट)
डीएसपी सरवन सिंह बल की (फाइल शॉट)

डीएसपी बोले- 3 पुलिस टीमें छापेमारी कर रही है डीएसपी सरवण सिंह बल ने कहा कि गैंगस्टर राहुल और उसके समर्थकों को पकड़ने के लिए जालंधर एसएसपी ने 3 पुलिस टीमों का गठन किया है। जिसमें फिल्लौर पुलिस के साथ जालंधर ग्रामीण सीआईए और क्राइम ब्रांच की टीम है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल में डाल देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई