best news portal development company in india

लुधियाना में तेज रफ्तार स्कूली बस ने 21 वर्षीय युवक को कुचला, मौत; भड़के परिजन, हंगामा देख ड्राइवर फरार

SHARE:

लुधियाना । पंजाब के लुधियाना में दुगरी इलाके में जैन मंदिर चौक के पास रविवार को सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार स्कूली बस ने 21 वर्षीय युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। खून से लथपथ युवक को बस ड्राइवर लोगों की मदद से अस्पताल भी लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, घटना की सूचना पर पहुंचे डिलीवरी बॉय के परिवार के सदस्यों ने बस में तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

हादसे के बाद बस में तोड़फोड़ करते युवक जतिन के परिवार के लोग। इनसेट में जतिन का फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar

हादसे के बाद बस में तोड़फोड़ करते युवक जतिन के परिवार के लोग। इनसेट में जतिन का फाइल फोटो।

तोड़फोड़ से बाजार में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गुस्साए लोगों को समझाबुझा कर शांत किया। इससे कुछ देर के लिए जाम भी लग गया। पुलिस ने बस को साइड कराकर जाम खुलवाया। मृतक युवक की पहचान जतिन के रूप में हुई। उसका एक भाई और एक दिव्यांग बहन है। जतिन अपने पिता का स्क्रैप का कारोबार भी देखता था और साथ में blinkit पर काम भी करता था।

हादसे के कुछ PHOTOS…

हादसे में युवक की मौत के बाद हंगामा करते परिवार के लोग।
हादसे में युवक की मौत के बाद हंगामा करते परिवार के लोग।
स्कूल बस से हुए हादसे के बाद मौके पर लगी लोगों की भीड़।
स्कूल बस से हुए हादसे के बाद मौके पर लगी लोगों की भीड़।
हादसे के बाद रोते-बिलखते युवक जतिन के परिजन।
हादसे के बाद रोते-बिलखते युवक जतिन के परिजन।

 

जानिए पूरा मामला…

डिलीवरी बॉय के तौर पर काम था युवक

परिवार के मुताबिक, जतिन एक कंपनी में डिलीवरी बॉय के तौर पर काम करता था। रविवार की दोपहर वह जैन मंदिर चौक के पास किसी को डिलीवरी देने गया था, तभी यूएसपीसी जैन पब्लिक स्कूल की बस से यह हादसा हो गया। हादसे के बाद बस ड्राइवर जतिन को अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार के लोगों ने बस में तोड़फोड़ की

जतिन की मौत की खबर सुनते ही परिवार मौके पर पहुंचा और हादसा देख गुस्से में आ गया। परिवार के सदस्यों ने स्कूली बस में तोड़फोड़ कर दी। लोगों का गुस्सा देख बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया। परिवार ने ड्राइवर पर लापरवाही से बस चलाने का आरोप लगाया। उन्होंने ड्राइवर को तुरंत गिरफ्तार करने और सख्त सजा देने की मांग की है।

पुलिस ने किसी तरह समझाकर मामला शांत किया

बस में तोड़फोड़ और हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। उन्होंने बस में तोड़फोड़ कर रहे जतिन के परिवार के लोगों को किसी तरह समझा कर शांत किया। परिजन लगातार पुलिस से आरोपी ड्राइवर की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर मामला शांत किया।

हंगामा कर रहे परिवार को समझाते पुलिस कर्मी।
हंगामा कर रहे परिवार को समझाते पुलिस कर्मी।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

परिवार के सदस्यों ने बस ड्राइवर पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगाया है। उधर, इस मामले में ASI धमेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फरार ड्राइवर को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई