best news portal development company in india

दिल्ली धमाके के तार कश्मीर से जुड़ने के इनपुट मिलने के बाद आतंक पर कड़ा प्रहार, घाटी में 13 जगहों पर सीआईके का छापा

SHARE:

जम्मू। दिल्ली धमाके के तार कश्मीर से जुड़ने के इनपुट मिलने के बाद काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (सीआईके) ने आज सुबह घाटी में 13 जगहों पर छापेमारी की। वहीं, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बुधवार को प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी से जुड़े 300 से अधिक ठिकानों पर व्यापक छापे मारे। यह कार्रवाई अनंतनाग, शोपियां, पुलवामा, बारामुला, सोपोर और बडगाम समेत कश्मीर के अन्य हिस्सों में एक साथ की गई। इस दाैरान जमात से जुड़े सदस्यों व सहयोगियों के घरों और परिसरों को खंगाला गया। कई को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।

अधिकारियों के अनुसार ये छापे खुफिया जानकारी के आधार पर मारे गए हैं। पता चला था कि जमात से जुड़े सदस्य गुप्त माध्यमों और अन्य तरीकों से अपनी गतिविधियों को फिर से शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं। जांच के दाैरान पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्री, दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और प्रतिबंधित संगठन से जुड़ी किताबें बरामद की हैं।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ये कार्रवाई जमात की गतिविधियों और उसके वित्त पोषण की चल रही जांच के सिलसिले में हुई है। अधिकारी ने बताया कि कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है ताकि गैरकानूनी और विध्वंसक गतिविधियों में उनकी संलिप्तता का पता लगाया जा सके।

बारामुला के सोपोर में जमात के 30 से ज्यादा ठिकानों पर छापे मारे गए। सोपोर, जैंगीर और राफियाबाद में तलाशी शुरू की गई। यहां से कई सबूत जांच के लिए उठाए गए हैं। जमात के कई सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अनंतनाग जिले में भी जमात के सदस्यों और उनके सहयोगियों के आवासीय परिसरों व अन्य स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई