best news portal development company in india

कपूरथला मॉडर्न जेल में दो गुटों के बीच हुई झड़प : एक हवालाती जख्मी, सिर पर गहरी चोट आई और चार टांके लगे, कोतवाली पुलिस को सौंपी गई जांच

SHARE:

झड़प में घायल हुआ हवालाती।

कपूरथला। कपूरथला मॉडर्न जेल में दो गुटों के बीच हुई झड़प में एक हवालाती गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद जेल परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद जेल कर्मचारियों ने तुरंत स्थिति को संभाला और घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

घायल हवालाती की पहचान अर्बन एस्टेट कपूरथला निवासी जश्नप्रीत सिंह पुत्र दलजीत सिंह के रूप में हुई है। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने बताया कि जश्नप्रीत सिंह के सिर पर गहरी चोट आई है और चार टांके लगे हैं।

1 साल से जेल में बंद था

जश्नप्रीत सिंह ने बताया कि वह पिछले एक साल से लड़ाई-झगड़े के एक मामले में जेल में बंद है। बुधवार को वह अपने सेल से बाहर निकला था, तभी जेल में बंद चार से पांच कैदियों ने उससे झगड़ा शुरू कर दिया। जब उसने विवाद शांत करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उस पर कड़े और चमचे से हमला कर दिया।

हमले की सूचना मिलते ही जेल कर्मचारी मौके पर पहुंचे और दोनों गुटों को काबू किया। घटना के बाद जेल प्रशासन ने पूरी रिपोर्ट तैयार कर जांच के लिए संबंधित थाना कोतवाली पुलिस को सौंप दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई