तरनतारन। पंजाब के तरनतारन में विधानसभा उपचुनाव को लेकर 8 बजे मतगणना शुरू हो गई। इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ नर्सिंग में बनाए काउंटिंग सेंटर में सबसे पहले बैलेट पेपर गिने जा रहे हैं। थोड़ी देर में पहला रुझान आ जाएगा। सुबह 11 बजे तक हार-जीत की तस्वीर साफ हो जाएगी। यहां 11 नवंबर को वोटिंग हुई थी। जिसमें 60.95% वोटिंग हुई थी। पिछले विधानसभा चुनाव (2022) में इस सीट पर 65.81% वोटिंग हुई थी। जिसमें AAP ने चुनाव जीता था। यहां 15 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा। हालांकि प्रमुख मुकाबला 5 उम्मीदवारों के बीच है। जिनमें आम आदमी पार्टी (AAP), कांग्रेस, अकाली दल, भाजपा और अकाली दल-वारिस पंजाब दे के कैंडिडेट शामिल हैं।

तरनतारन में काउंटिंग सेंटर में वोट गिने जा रहे हैं।

काउंटिंग सेंटर के बाहर पहुंचे पार्टियों के समर्थक।








