तरनतारन। तरनतारन उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने शानदार जीत हासिल कर ली है। पार्टी के हरमीत सिंह संधू ने शिरोमणि अकाली दल की सुखविंदर काैर रंधावा को मात दी। वहीं सांसद अमृतपाल की पार्टी वारिस पंजाब के उम्मीदवार मनदीप सिंह तीसरे नंबर पर रहे। कांग्रेस के करणबीर सिंह बुर्ज और भाजपा के हरजीत सिंह संधू को करारी हार का सामना करना पड़ा। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई। 16 राउंड तक काउंटिंग हुई।
किसे-कितने वोट मिले
आम आदमी पार्टी – 42,649 (18,000) शिरोमणि अकाली दल – 30,558 वारिस पंजाब दे – 19,629
कांग्रेस – 15,078
भाजपा – 6,239
केजरीवाल ने दी बधाई
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जीत की बधाई देते हुए कहा कि तरनतारन उपचुनाव में मिली इस ऐतिहासिक जीत ने साफ कर दिया है कि पंजाब की जनता को काम की राजनीति और भगवंत मान का ईमानदार नेतृत्व ही पसंद है। पंजाब ने एक बार फिर आप पर अपना भरोसा जताया है। ये जीत जनता की जीत है, मेहनत करने वाले हर कार्यकर्ता की जीत है। पंजाब की जनता और सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई।








