best news portal development company in india

अमृतसर में शिरोमणि  अकाली दल के IT सेल के नेशनल प्रेसिडेंट को किया गिरफ्तार : अमृतसर में कैफे से उठाकर ले गई तरनतारन पुलिस 

SHARE:

अमृतसर। पंजाब के अमृतसर में शिरोमणि अकाली दल की IT सेल के नेशनल प्रेसिडेंट नछत्तर सिंह गिल को तरनतारन पुलिस ने अचानक गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम उन्हें रंजीत एवेन्यू के एक कैफे से उठाकर ले गई। गिरफ्तारी के दौरान वह कैफे में फ्रैंड्स के साथ बैठे थे।

गिरफ्तार किए जाने की वजह अभी सामने नहीं आई है। मौके से कैफे का डीवीआर भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई तरनतारन पुलिस के डीएसपी अतुल सोनी की अगुआई में हुई, जो फिलहाल गोइंदवाल साहिब में तैनात हैं। अक्टूबर 2018 में नछत्तर गिल को IT सेल का प्रेसिडेंट बनाया गया था। तरनतारन पुलिस ने बताया कि 10 दिन पहले नछत्तर ने अपने साथियों के साथ मिलकर CIA स्टाफ को जबरन रोका था। इसी मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
अकाली दल के नेता नछत्तर सिंह गिल, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया है।- फाइल फोटो
अकाली दल के नेता नछत्तर सिंह गिल, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

 

  • 3 गाड़ियों में तरनतारन पुलिस आई थी: अकाली दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अर्शदीप सिंह कलेर ने कहा कि उनके आईटी सेल के इंचार्ज को अमृतसर के एक कैफे से तरनतारन पुलिस अरेस्ट करके ले गई। टीम की अगुआई डीएसपी अतुल सोनी ने की। तीन गाड़ियों में तरनतारन पुलिस आई थी और 15-20 पुलिस वाले थे।
  • पुलिस ने मारपीट की, कहां रखा, पता नहीं: अर्शदीप कलेर ने पुलिस पर मारपीट के आरोप भी लगाए हैं। कलेर ने कहा कि नछत्तर को कहां रखा गया, पता नहीं। पंजाब क्या अब पुलिस स्टेट बन गया है। अब सरकार का काम नियमों के दायरे से बाहर जाकर विरोधियों को निशाना बनाना ही रह गया है। कलेर ने कहा कि पुलिस का काम अब संविधान से बाहर जाकर राजनीतिक विरोधियों को पकड़ना ही रह गया है।

पुलिस ने क्या कहा, 2 पॉइंट में पढ़िए

  • 5 नवंबर को CIA टीम को जबरन रोका: तरनतारन पुलिस ने कहा कि 5 नवंबर को तरनतारन CIA स्टाफ के अधिकारी अमृतसर के झब्बाल चौक में ड्यूटी से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान नछत्तर निवासी फेलोके (तरनतारन) 20–25 लोगों के साथ पहुंचा और टीम को जबरन रोककर सरकारी काम में बाधा डाली।
  • कोर्ट में पेश किया जाएगा नछत्तर सिंह: पुलिस ने आगे कहा कि इस संबंध में CIA इंचार्ज इंस्पेक्टर प्रभजीत सिंह की शिकायत पर थाना सिटी तरनतारन में FIR दर्ज की गई। इसमें ‌BNS की धाराएं 126/132/221/351(1)/62/304(2)/191(3)/190/61(2) लगाई गई हैं।। नछत्तर सिंह 24 घंटे के भीतर अदालत में पेश किया जाएगा।

उपचुनाव से पहले नेताओं की गिरफ्तारी का विरोध किया था

तरनतारन में विधानसभा उपचुनाव से पहले अकाली नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर पार्टी ने मोर्चा खोला था। पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने तरनतारन में चुनाव पर्यवेक्षकों से इसकी शिकायत की और SSP पर पद का दुरुपयोग करते हुए नेताओं के घरों पर छापे मारने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कई अधिकारी लंबे समय से तरनतारन में ही तैनात हैं।

अकाली दल की उम्मीदवार सुखविंदर कौर रंधावा ने कहा था कि वार्ड नंबर 14 से अकाली दल के पार्षद शाम सिंह, सरपंच वरिंदर सिंह और पूर्व सरपंच बलविंदर सिंह को अवैध रूप से हिरासत में लिया गया। उन्हें आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू का समर्थन न करने पर झूठे मामले दर्ज करने की धमकी दी गई। उन्हें विभिन्न जिलों की पुलिस टीमों द्वारा हलके से दूर ले जाया गया।

वोटिंग से 3 दिन पहले लेडी SSP सस्पेंड की थी

उपचुनाव के लिए वोटिंग से 3 दिन पहले भारत चुनाव आयोग ने तरनतारन की एसएसपी डॉ. रवजोत कौर ग्रेवाल को सस्पेंड कर दिया था। डॉ. रवजोत कौर ग्रेवाल तरनतारन की पहली महिला एसएसपी थीं और करीब दो माह पहले ही उन्हें यहां की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इससे पहले वे फतेहगढ़ साहिब में जिम्मेदारी संभाल रही थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई