best news portal development company in india

आम आदमी पार्टी के हरमीत सिंह संधू विधायक पद शपथ ली : श्री आनंदपुर साहिब में अटैंड करेंगे पहला सेशन

SHARE:

आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत सिंह संधू शपथ लेते हुए।

चंडीगढ़- तरनतारन विधानसभा उपचुनाव में जीत हासिल करने वाले विधायक हरमीत सिंह संधू ने आज विधायक पद की शपथ ले ली है। विधानसभा में स्पीकर कुलतार संधवां ने उन्हें शपथ दिलाई। वहीं, अब वह अपना पहला विधानसभा सेशन श्री गुरु तेग बहादुर के शताब्दी समारोह के मौके पर श्री आनंदपुर साहिब में अटेंड करेंगे। वहीं, स्पीकर ने उन्हें बधाई दी और मुंह मीठा करवाया। इससे पहले उन्होंने सीएम भगवंत मान से मुलाकात की थी। वहीं, वह चौथी बार विधायक बने हैं। इस हिसाब से विधानसभा में तुजुर्बे के हिसाब से सबसे सीनियर है।

शपथ के बाद स्पीकर विधायक का मुंह मीठा करवाते हुए
शपथ के बाद स्पीकर विधायक का मुंह मीठा करवाते हुए

लोगों की उम्मीदों पर अच्छा उतरे

इस मौके स्पीकर ने कहा कि जिन उम्मीदों के साथ लोगों ने हरमीत सिंह संधू को चुनकर विधानसभा में भेजा है, उन पर गुरु पातशाह मेहर करे। वह लोगों की उम्मीदों पर अच्छा उतरे।

विधानसभा में सबसे सीनियर विधायक

जब मीडिया ने स्पीकर से सवाल किया कि संधू साहब चौथी बार विधायक बने हैं और वह विधानसभा में मौजूद विधायकों में सबसे सीनियर हैं, इस पर स्पीकर ने कहा कि संधू साहब के तजुर्बे का फायदा होगा। वहीं, उस तजुर्बे से वह अपने हलके और विधानसभा में बात अच्छे तरीके से रखेंगे। वहीं, नौवें पातशाह की बख्शीश हुई है कि विधानसभा में पहली हाज़िरी श्री आनंदपुर साहिब में लगेगी, जिसमें वह अपना सेशन अटेंड करेंगे।

हफ्ते में शुरू होंगे विकास कार्य

हरमीत सिंह संधू ने मीडिया से कहा कि मैं गुरु अर्जुन देव व तरनतारन की जनता का धन्यवाद करता हूँ, जिन्होंने चौथी बार मुझे यह मौका दिया है। विधायक बनने से लंबे समय से तरनतारन के मामले हल होंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के कन्वीनर अरविंद केजरीवाल व सीएम भगवंत मान ने कहा था कि शपथ लेने के एक हफ्ते में विकास कार्य शुरू हो जाएंगे। वहीं, आज भी सीएम से मुलाकात में यह बात कही गई है। मैं अपने आपको किस्मत वाला समझता हूँ। परमात्मा की मेहर है कि पहला सेशन होगा। गुरु के चरणों में हाज़िरी लगाएंगे।

लड़कियों का कॉलेज बनाएंगे

जब मीडिया ने सवाल किया कि आपकी प्रायोरिटी क्या है, इस पर उन्होंने कहा कि काफी मुद्दे हैं। जो लोकल शहर के मुद्दे हैं। उस एरिया में लड़कियों को पढ़ने के लिए बाहर जाना पड़ता था, उसके लिए लड़कियों का कॉलेज बनाएंगे। सीएम साहिब से बात कही है। वहां पर टेक्निकल कॉलेज बनेगा।

गैंगस्टरों से मांझे के लोग नहीं डरते

नशे व गैंगस्टरों के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस मामले में सरकार लगी है। हमारे हलके के साथ ही पाकिस्तान बॉर्डर लगता है। ड्रोन से नशे व हथियारों की सप्लाई होती है। तरनतारन ने एंटी-ड्रोन सिस्टम लॉन्च किया है, उससे काफी फ़र्क पड़ा है। वह अटारी बॉर्डर पर लगा है, उससे 25 किलोमीटर है।

गैंगस्टरवाद के खिलाफ सरकार लगी है। सरकार दिल से काम कर रही है। क्राइम तो सारी दुनिया में है, ऐसा नहीं कि क्राइम केवल पंजाब में ही है। जब गैंगस्टरों की धमकियों बारे पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि मांझे के लोग डरते नहीं हैं। लोगों ने ठोक बजाकर वोटें दी हैं।

इस वजह से हुआ यह उपचुनाव

तरनतारन सीट पर 2022 में हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी के कश्मीर सिंह सोहल जीतकर विधायक बने थे, लेकिन इस साल बीमारी के कारण उनका देहांत हो गया। इसके बाद यह सीट खाली हो गई। आम आदमी पार्टी ने शिरोमणि अकाली दल के नेता हरमीत सिंह संधू को पार्टी में शामिल कर उन्हें उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया।

यह चुनाव उन्होंने 12,091 वोटों से जीता। दूसरे नंबर पर शिरोमणि अकाली दल की सुखविंदर कौर रही। इस चुनाव को अकाली दल के लिए पंजाब की राजनीति में कमबैक माना जा रहा है, क्योंकि पार्टी का प्रदर्शन बेहतर रहा और सत्ता की दौड़ से बाहर होने के बावजूद वह दूसरे स्थान पर पहुंच गई।

SSP को निर्वाचन आयोग ने किया सस्पेंड

उपचुनाव के दौरान पुलिस पर सख्त कार्रवाई हुई। चुनाव आयोग ने जिले की SSP रवजोत कौर ग्रेवाल को निलंबित कर दिया, क्योंकि उन पर निष्पक्षता बनाए न रखने और विपक्षी कार्यकर्ताओं पर गलत मुकदमे दर्ज करने के आरोप लगे थे। आयोग ने मॉडल आचार संहिता लागू होने की अवधि में दर्ज सभी FIR और गिरफ्तारी की 36 घंटे में समीक्षा का आदेश दिया और इसके लिए ADGP रैंक के अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी।

साथ ही पुलिस से यह भी पूछा गया कि चुनाव अवधि में हुई कार्रवाई कितनी सही थी और क्या किसी पार्टी के खिलाफ पक्षपात हुआ। इस बीच पुलिस ने उपचुनाव के दौरान लगभग 57 करोड़ रुपए की बड़ी ज़ब्ती की, जिसमें शराब, नशीला पदार्थ और नकदी शामिल थे। यह पूरा मामला पूरे चुनाव माहौल में पुलिस की भूमिका को लेकर बड़ी चर्चा का कारण बना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई