best news portal development company in india

अमृतसर : एसजीपीसी के अध्यक्ष धामी ने यूट्यूब की ओर से हरमंदिर साहिब के बंद किए गए चैनल की निंदा

SHARE:

अमृतसर- शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के यूट्यूब चैनल को कम्युनिटी गाइडलाइन उल्लंघन के चलते बंद कर दिया है। यूट्यूब ने एतराज जताया है कि 30 अक्तूबर को एक कथा प्रचार यूट्यूब चैनल के माध्यम से जारी की गई थी जो कम्युनिटी गाइडलाइन का उल्लंघन था। इसलिए चैनल बंद कर दिया गया है।

उधर एसजीपीसी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी और हरमंदिर साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी रघुवीर सिंह ने यूट्यूब की ओर से हरमंदिर साहिब के बंद किए गए चैनल की निंदा की है। उन्होंने कहा कि जो कथा प्रचार 30 अक्तूबर को किया गया है वह सिख इतिहास के संबंध में है और किसी भी तरह कम्युनिटी गाइडलाइन का उल्लंघन नहीं है। उन्होंने संगत से अपील की है कि जब तक यूट्यूब चैनल बहाल नहीं होता तब तक वह शिरोमणि कमेटी की ओर से बनाए गए दूसरे यूट्यूब चैनल के साथ जुड़कर कथा प्रसारण सुन सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई