best news portal development company in india

लुधियाना में घरों में काम करने वाली  महिला की 3 करोड़ की लॉटरी निकली : बेटी के बर्थडे पर गहने गिरवी रख खरीदा टिकट; बोलीं- बेटी लकी साबित हुई

SHARE:

लुधियाना- पंजाब के लुधियाना में घरों में काम करने वाली एक महिला की 3 करोड़ की लॉटरी निकली है। महिला ने बेटी के जन्मदिन पर गहने गिरवी रख लॉटरी के 4 टिकट खरीदे थे। 12 दिन में ही उसे पता चला कि उसकी लॉटरी टिकट पर बंपर इनाम निकला है। महिला ने कहा कि मेरी बेटी मेरे लिए लकी साबित हुई, जिस वजह से मेरी लॉटरी निकली। अब मैं उसे अच्छे से पढ़ाउंगी ताकि उसका भविष्य अच्छा हो सके। महिला अपनी बेटी और माता-पिता के साथ रहती है। उसके बड़े बेटे की मौत हो चुकी है। इसके बाद उसका पति से तलाक हो गया था।

3 करोड़ की लॉटरी जीतने पर महिला भावुक हो गईं। - Dainik Bhaskar3 करोड़ की लॉटरी जीतने पर महिला भावुक हो गईं।

बेटी के साथ लॉटरी का टिकट दिखाती हुई महिला।
बेटी के साथ लॉटरी का टिकट दिखाती हुई महिला।

3 करोड़ की लॉटरी जीतने पर महेश्वरी ने क्या बताया…

  • घरों में काम करती हूं, जिंदगी में लॉटरी नहीं डाली: महेश्वरी साहनी ने बताया कि जगराओं के बंसी गांव की रहने वाली है। बेटी की स्कूल की फीस भर सके, इसलिए वह लोगों के घरों में काम करती है। उनके पहले बेटे की मौत हो चुकी है। घर में माता-पिता और मेरी बेटी है। मैंने कभी जिंदगी में लॉटरी नहीं डाली थी।
  • बेटी का जन्मदिन था, गिफ्ट के पैसे नहीं थे, लॉटरी की एड देखी: महेश्वरी ने आगे बताया- 17 जनवरी को बेटी का जन्मदिन था। मैं बेटी को कोई अच्छा तोहफा देना चाहती थी लेकिन मेरे पास पैसे नहीं थे। मेरी बेटी कहती थी, मम्मी मेरी किस्मत तुम्हारे हाथों में है। इसी बात को सोचकर मुझे एक लॉटरी विक्रेता अंकल की ऐड नजर आई। उसमें एक बच्चे को एक करोड़ रुपए का इनाम निकला था। मैंने सोचा क्यों न मैं अपनी बेटी के नाम पर पहली बार किस्मत आजमाऊं।
  • टिकट के पैसे नहीं थे, झुमके गिरवी रखे: महेश्वरी ने कहा- हमारी गरीबी इतनी थी कि टिकट खरीदने के भी पैसे नहीं थे। इसलिए मैंने अपने कानों के झुमके गिरवी रख दिए। इसके बाद 2 हजार रुपए में 4 लाटरी खरीदी। महेश्वरी ने कहा मैंने अपनी बेटी से कहा कि मैं तुम्हें महंगा तोहफा तो नहीं दे सकती लेकिन तुम्हारी किस्मत जरूर आजमाऊंगी। मैंने उसे जन्मदिन का तोहफा देने के लिए उसकी किस्मत को एक मौका दिया।
  • 10 नवंबर को टिकट खरीदे, 22 को बंपर इनाम निकला: महेश्वरी ने बताया- 10 नवंबर को शाम 5 बजे 4 टिकट खरीद लिए। इसके बाद किस्मत के इंतजार में हम घर लौट आए। इसके बाद कल (22 नवंबर) की शाम 6 बजे उन्हें पता चला कि चारों टिकटों में से एक टिकट में उनका बंपर इनाम लगा है। यह पता चलते ही पूरा परिवार खुशी से रो पड़ा।
  • मेरी बेटी मेरे लिए लकी निकली: महेश्वरी ने कहा- मेरी बेटी मेरी किस्मत है कि 3 करोड़ की लॉटरी लग गई। यह हमारे लिए ईश्वर का आशीर्वाद है। मुझे बहुत खुशी है कि मेरी बेटी मेरे लिए लकी निकली। मैं अब अपनी बेटी की पढ़ाई पूरी कर सकूंगी और उसके सारे सपने पूरे करूंगी। मैं अपनी बेटी की अच्छी मां और पिता दोनों बन सकूंगी।
लाटरी निकलने के बाद महिला और उसकी बेटी भावुक दिखीं।
लाटरी निकलने के बाद महिला और उसकी बेटी भावुक दिखीं।

जुआ खेलना सही नहीं, किस्मत को मौका देना चाहिए

महेश्वरी ने कहा कि जुआ खेलना सही नहीं है लेकिन अपनी किस्मत को एक या 2 बार मौका जरूर देना चाहिए। महेश्वरी ने कहा कि यह जीत इस बात का प्रमाण है कि मां का प्यार और विश्वास किसी भी मुश्किल से बड़ी होती है। अब यह मेहनती मां अपने और अपनी बेटी के लिए एक नया और बेहतर भविष्य बना सकेगी।

रोपड़ में व्यक्ति ने खरीदीं 100 लॉटरी, सभी जीतीं

इससे पहले रूपनगर में एक व्यक्ति ने अशोका लॉटरी की 100 टिकटें खरीदकर 10 लाख रुपए का इनाम जीता है। डियर लॉटरी की इन टिकटों की प्रति टिकट कीमत 7 रुपए थी। अशोका लॉटरी के मालिक ने इस बात की पुष्टि की है कि ये सभी टिकटें उनकी दुकान से बेची गई थीं। उन्होंने बताया कि एक साथ 100 टिकटों पर इनाम निकलना एक दुर्लभ घटना है।

मालिक के अनुसार, उनकी दुकान से पहले भी बड़े इनाम निकले हैं, जिसके कारण दूर-दराज से लोग लॉटरी खरीदने आते हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इस बार का मुख्य इनाम टिकट नंबर 50A 77823 पर लगा है। इस घटना के बाद लॉटरी खरीदने वालों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *