best news portal development company in india

भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार डीआईजी भुल्लर पर कसा शिकंजा:  ईडी ने भी शुरू की मनी लॉन्ड्रिंग जांच

SHARE:

चडीगढ़ – पांच लाख रुपये रिश्वत मामले में गिरफ्तार पंजाब पुलिस के रोपड़ रेंज के निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। केंद्रीय जांच एजेंसियों ने भ्रष्टाचार और अवैध संपत्ति के मामलों में कार्रवाई तेज कर दी है। सीबीआई की विशेष अदालत में अगले महीने से मामले की सुनवाई शुरू होगी। इससे पहले एजेंसी भुल्लर के खिलाफ दर्ज भ्रष्टाचार मामले में चार्जशीट दाखिल करने की प्रक्रिया लगभग पूरी कर चुकी है जो 15 दिसंबर से पहले अदालत में पेश की जा सकती है।

सीबीआई भुल्लर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच भी अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। उल्लेखनीय है कि 16 अक्तूबर को सीबीआई ने बिचौलिए कृष्णु शारदा के साथ भुल्लर को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि दोनों ने मंडी गोबिंदगढ़ के स्क्रैप डीलर आकाश बत्ता से आठ लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी।

कई एजेंसियों की संयुक्त जांच से बढ़ीं मुश्किलें

भुल्लर वर्तमान में भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी और अवैध संपत्ति से जुड़े मामलों में सीबीआई, ईडी और पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की जांच का सामना कर रहे हैं। अगले महीने चार्जशीट दाखिल होने के बाद उनके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया और तेज होने की पूरी संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *