best news portal development company in india

अमृतपाल सिंह के दो करीबी साथी अजनाला अदालत में पेश : पुलिस को मिला दो दिन का रिमांड, जांच में मोबाइल और अन्य सबूतों की होगी पड़ताल

SHARE:

अमृतसर- अमृतसर में खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह के दो करीबी साथी पप्पलप्रीत सिंह और कुलवंत सिंह राउके को आज अजनाला अदालत में पेश किया गया। यह पेशी 2023 में दर्ज FIR नंबर 29/16223 से जुड़ी है, जो वरिंदर सिंह की शिकायत पर अगवा करने और मारपीट के आरोप में दर्ज की गई थी। दोनों आरोपियों को पहले किसी अन्य मामले में जेल में रखा गया था और प्रोडक्शन वारंट के जरिए अदालत में लाया गया।

अमृतपाल सिंह के दो करीबी साथी पप्पलप्रीत सिंह और कुलवंत सिंह राओके को आज अजनाला अदालत में पेश किया गया - Dainik Bhaskarअमृतपाल सिंह के दो करीबी साथी पप्पलप्रीत सिंह और कुलवंत सिंह राओके को आज अजनाला अदालत में पेश किया गया

पुलिस ने दोनों से पांच दिन का रिमांड मांगा था, लेकिन अदालत ने केवल दो दिन का रिमांड मंजूर किया। एडवोकेट रीतु राज ने बताया कि केस को जानबूझकर लंबा खींचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब तक 12 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं, लेकिन पुलिस को कोई ठोस रिकवरी नहीं मिली। रीतु राज ने कहा, मुकदमा सिर्फ लटकाने के लिए खड़ा किया जा रहा है।

2023 में फरारी के दौरान अमृतपाल सिंह और पप्पलप्रीत सिंह की तस्वीरें।
2023 में फरारी के दौरान अमृतपाल सिंह और पप्पलप्रीत सिंह की तस्वीरें।

रिमांड के दौरान आरोपियों से मोबाइल फोन और अन्य महत्वपूर्ण सबूतों की जांच

डीएसपी गुरविंदर सिंह ने कहा कि रिमांड के दौरान आरोपियों से मोबाइल फोन और अन्य महत्वपूर्ण सबूतों की जांच की जाएगी। उनका कहना है कि इससे मामले में अहम खुलासे हो सकते हैं। अमृतपाल के चाचा सुखचैन सिंह ने भी सरकार और पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि केस जानबूझकर लंबा किया जा रहा है, ताकि आरोपियों को कोई राहत न मिले।

पहले भी कई दिन के रिमांड लिए गए, लेकिन कोई ठोस सफलता नहीं मिली। अब वही प्रक्रिया दोहराई जा रही है । दो दिन के पुलिस रिमांड के दौरान जांच जारी रहेगी। अदालत में पेशी के बाद मामले की अगली कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई