best news portal development company in india

जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद छंटनी : 1405 नामांकन रद्द, पंचायत के लिए अब 11,089 उम्मीदवार मैदान में

SHARE:

चंडीगढ़- जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद छंटनी की गई और इस दौरान कुल 1405 नामांकन रद्द कर दिए गए। जिला परिषद के लिए कुल 1865 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। जांच के दौरान 140 नामांकन रद्द कर दिए गए, जबकि 1725 उम्मीदवार योग्य पाए गए हैं।
पंचायत समितियों के लिए नामांकन में इस बार जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कुल 12354 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। जांच में 1265 नामांकन खारिज किए गए, जबकि 11089 नामांकन सही पाए गए हैं। चुनाव आयोग के अनुसार शनिवार को नाम वापिस लेने का अंतिम दिन है, जिसके बाद ही स्पष्ट होगा कि चुनाव के लिए कितने उम्मीदवार मैदान में    बचे हैं।

फिरोजपुर में कांग्रेसी उम्मीदवारों ने दिया धरना 

फिरोजपुर में जिला परिषद के चुनाव संबंधी नामांकन पत्र भरने वाले कांग्रेसी उम्मीदवारों ने आरोप लगाया कि अधिकारी उनके नामांकन पत्र जबरदस्ती रद्द कर रहे हैं इसी को लेकर उन्होंने ग्रामीण विकास अधिकारी के दफ्तर समक्ष धरना लगाया है । उनकी भरे हुए नामांकन पत्र पर ऑब्जेक्शन लगाकर गलत तरीके से रद्द किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह सारा कार्य संबंधित विधायक के इशारे पर हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई