लुधियाना- लुधियाना के ससुराली गांव में किसान मजदूर मोर्चा के नेता दिलबाग सिंह की अगुवाई में सरपंच चरणजीत सिंह के घर में लगा का चिप वाला मीटर उतार दिया है। अपने घर का बिजली मीटर उतरवाने वाले पूर्व सरपंच चरणजीत सिंह ने कहा कि महकमें ने जबरन चिप वाला मीटर लगाया था। उन्होंने किसान यूनियन और किसान मजदूर मोर्चा से अपील की थी कि उनका मीटर भी उतर जाए। गौर करने वाली बात ये है कि किसान मजदूर मोर्चा ने मीटर उतारने का काम पंजाब के बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा के गृह जिले लुधियाना से किया है।
किसान मजदूर मोर्चा के नेता दिलबाग सिंह क्या बोले?
दिलबाग सिंह ने कहा कि सरकार इन मेट्रो के जरिए बिजली प्राइवेट करने जा रही है। उन्होंने बताया कि जो भी मीटर लगाए जा रहे हैं उन्हें पावर कॉम के दफ्तर में जमा करवा दिया जाएगा। उन्होंने पंजाब सरकार और पावर कॉम के अफसर को दो टूक चेतावनी दी है की उपभोक्ताओं पर किसी तरह की कार्रवाई न की जाए क्योंकि यह मी किसान मजदूर मोर्चा उतर रहा है इसलिए जो भी करवाई और जुर्माना करना है वह दिलबाग सिंह पर किया जाए।
जाए।








