अबोहर- अबोहर तहसील परिसर की पार्किंग में वीरवार सुबह अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में आकाश उर्फ गोलू नामक युवक की मौत हो गई। गोली की आवाज से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस बल तुरंत तहसील परिसर पहुंचा और जांच शुरू की।
एसएसपी ने प्रारंभिक जांच के आधार पर इसे गैंगवार बताया। उन्होंने कहा कि मृतक और हमलावर दोनों ही पक्षों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और यह हमला एक पुरानी रंजिश का नतीजा प्रतीत होता है।
एसएसपी गुरमीत सिंह ने दावा किया कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस स्थिति पर पूरी नजर बनाए हुए है और किसी भी तरह का तनाव फैलने नहीं दिया जाएगा। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसील परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी है। जांच जारी है।







