best news portal development company in india

अमृतसर एयरपोर्ट पर कस्टम्स विभाग ने कार्रवाई में सिगरेट की बड़ी खेप की बरामद : मलेशिया से आए दो यात्रियों को पकड़ा, जांच जारी

SHARE:

अमृतसर- अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम्स विभाग ने एक कार्रवाई में सिगरेट की बड़ी खेप बरामद की है। यह कार्रवाई तब की गई, जब कुआलालंपुर से अमृतसर पहुंची एयर एशिया की उड़ान संख्या AK94 से आए दो यात्रियों की गतिविधियों पर कस्टम्स अधिकारियों को संदेह हुआ।

जानकारी के अनुसार, कस्टम्स अधिकारियों ने प्रोफाइलिंग और खुफिया सूचना के आधार पर दोनों यात्रियों को जांच के लिए रोका। जब उनके सामान की गहन तलाशी ली गई, तो उसमें से कुल 67,600 सिगरेट स्टिक बरामद की गईं। इन सिगरेटों को बेहद चालाकी से बैग और अन्य सामान में छिपाकर लाया गया था, ताकि कस्टम्स जांच से बचा जा सके।

बाजार में सिगरेट की कीमत लाखों में

बरामद की गई सिगरेटों की अनुमानित बाजार कीमत करीब 11.49 लाख रुपए बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह सिगरेटें बिना कस्टम ड्यूटी चुकाए भारत लाई जा रही थीं, जो कस्टम्स कानून का सीधा उल्लंघन है। कस्टम्स विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरी खेप को जब्त कर लिया।

कस्टम्स अधिकारियों ने बताया कि दोनों यात्रियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस तस्करी के पीछे कोई संगठित गिरोह तो सक्रिय नहीं है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इससे पहले भी इस तरह की तस्करी की गई है या नहीं।

अधिकारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर अवैध तस्करी रोकने के लिए कस्टम्स विभाग पूरी तरह सतर्क है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने यात्रियों को चेतावनी दी है कि कस्टम्स नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई