जालंधर- जालंधर के तीन नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बम ब्लास्ट की धमकी मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन ने पेरेंट्स को फोन कर इसकी जानकारी दी और बच्चों को घर ले जाने को कहा। इससे पेरेंट्स घबराकर बच्चों को घर वापिस लाने के लिए स्कूल जा रहे हैं। बता दें कि 2 दिन पहले अमृतसर के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।
मौके पर पहुंचे एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रिंसिपल को मेल आई है। जिसमें स्कूलों को उड़ाने की धमकी दी गई है। एहतियात के तौर पर स्कूलों को खाली करा लिया गया है। एंटी साबोटाज टीम बुलाकर पूरे स्कूल काे सैनिटाइज किया जा रहा है।

केएमवी स्कूल की प्रिंसिपल को थ्रेट कॉल
KMV, सेंट जोसेफ और आईवी वर्ल्ड स्कूल को आज सुबह ही धमकी मिली। केएमवी स्कूल की प्रिंसिपल को ई-मेल के जरिए धमकी दी गई। मिली जानकारी के अनुसार प्रिंसिपल को ईमेल मिलने के बाद स्कूल को खाली करवा दिया गया। इस घटना को स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना प्रिंसिपल ने पुलिस को दे दी है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई।







