best news portal development company in india

मुंबई से पंजाब पुलिस ने ISI से जुड़े दो आरोपियों को किया गिरफ्तार 

SHARE:

अमृतसर-  पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान समर्थित ISI नेटवर्क से जुड़े दो आरोपियों साजन मसीह और मनीष बेदी को मुंबई से गिरफ्तार किया है। इसमें मनीष बेदी अमृतसर का और साजन मसीह पठानकोट का रहने वाला है।

DGP गौरव यादव के अनुसार, दोनों आरोपी पहले दुबई में सक्रिय थे, जहां से वे आर्मेनिया शिफ्ट हो गए। इसके बाद ये कई देशों में लगातार ठिकाने बदलते रहे, ताकि सुरक्षा एजेंसियों से बच सकें। लेकिन पुख्ता खुफिया जानकारी के आधार पर केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से विशेष ऑपरेशन चलाया गया, जिसके तहत दोनों को मुंबई से दबोच लिया गया।

ISI हैंडलर के संपर्क में थे दोनों

जांच में सामने आया है कि आरोपी पाकिस्तान स्थित ISI हैंडलर हरविंदर रिंदा ओर यू एस बेस्ड हैप्पी पासीया के संपर्क में थे और आर्म्स सप्लाई, मर्डर व अन्य संगीन अपराधों में शामिल रहे हैं।DGP ने कहा कि यह कार्रवाई विदेशों में बैठे अपराधियों के लिए कड़ी चेतावनी है कानून से भागने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

गैंगस्टर शेरा पर भी कार्रवाई की तैयारी

इसके साथ ही, आर्मेनिया में बैठकर आपराधिक गतिविधियां संचालित कर रहे इनके तीसरे साथी, कुख्यात गैंगस्टर शमशेर शेरा पर भी शिकंजा कसने की पूरी तैयारी है। सुरक्षा एजेंसियां उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखे हुए हैं और जल्द बड़ी कार्रवाई की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई