best news portal development company in india

धोगड़ी रोड पर मैक चॉइस टूल के नाम से फैक्ट्री में चाबियों से भरा कैंटर गिरा : 3 की दबने से मौत, 9 घायल

SHARE:

जालंधर। पंजाब के जालंधर में मैक चॉइस टूल फैक्ट्री में सोमवार को हादसा हो गया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और 9 लोग घायल हो गए। मृतकों में एक महिला शामिल है। 2 घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार धोगड़ी रोड पर मैक चॉइस टूल के नाम से फैक्ट्री चल रही है, जिसके संचालक केशव शूर बताए जा रहे हैं। फैक्ट्री में काम के दौरान चाबियों से भरा एक बड़ा कैंटर अचानक गिर गया, जिसकी चपेट में आकर 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 कर्मचारी घायल हो गए।

हादसे के बाद अस्पताल में पहुंचे मृतकों और घायलों के परिजन। - Dainik Bhaskar
मैक चॉइस टूल फैक्ट्री, जहां पर हादसा हुआ।
मैक चॉइस टूल फैक्ट्री, जहां पर हादसा हुआ।

10 दिन पहले महिला फैक्ट्री में लगी थी

मृतक महिला की पहचान सिम्मी के रूप में हुई है, जो महज 10 दिन पहले ही फैक्ट्री में नौकरी पर लगी थी। परिजनों ने बताया कि सिम्मी के पति का पहले ही निधन हो चुका है और उसके दो छोटे बच्चे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां शोक का माहौल बना हुआ है।

घायलों में से दो की हालत बेहद नाजुक

वहीं फैक्ट्री का स्टाफ अस्पताल पहुंचा। लेकिन फैक्ट्री मैनेजर ने मीडिया के सामने आने से इनकार कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार घायलों में से दो की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

SSP बोले- 3 लोगों की हो चुकी है मौत

एसएसपी हरविंदर विर्क ने बताया कि अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। अस्पताल में थाना प्रभारी पहुंच गए हैं और मृतक लोगों के परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई