best news portal development company in india

पंजाब के मोगा में सीनियर कांग्रेस नेता को दिनदहाड़े घर में घुसकर गोलियां मारीं : मोगा के अस्पताल में भर्ती

SHARE:

मोगा-  पंजाब के मोगा में सीनियर कांग्रेस नेता को गोली मार दी गई। 2 हमलावरों ने घर के अंदर घुसकर उन्हें गोलियां मारीं। इसके बाद जख्मी हालत में नरिंदरपाल सिंह सिद्धू को मोगा के मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

मोगा के कांग्रेस नेता धर्मपाल सिंह ने कहा कि पिछले 6 महीने से नरिंदरपाल जान का खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग कर कर रहे थे। लेकिन अधिकारियों ने उनकी कोई बात नहीं सुनी। घटना मोगा के शहीद भगत सिंह नगर में दोपहर 3 बजे सामने आई।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच करती हुई।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच करती हुई।

परिवार के साथ घर पर बैठे थे नरिंदरपाल सिंह

घायल पूर्व पार्षद नरिंदरपाल सिंह सिद्धू ने पुलिस को बताया कि वह घर के अंदर ही बने पार्क में अपने परिवार के साथ बैठे थे। तभी 2 लोग आए। उनके मुंह ढके हुए थे। उन्होंने बिना कुछ कहे गोलियां चला दी। एक गोली पैर और एक कंधे पर लगी है।

डॉक्टर बोले- हालत स्थिर, पुलिस खंगाल रही CCTV

डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

घर में इस जगह पर पूर्व पार्षद पर फायरिंग की गई।
घर में इस जगह पर पूर्व पार्षद पर फायरिंग की गई।

पुरानी रंजिश में फायरिंग की आशंका

इस मामले में थाना सिटी-1 के SHO इंस्पेक्टर वरुण कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। शुरुआती जांच में यह आपसी रंजिश का मामला नजर आ रहा है। घायल का बयान दर्ज किया जा रहा है। जैसे भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

पूर्व पार्षद नरिंदरपाल सिंह सिद्धू का घर, जहां गोलियां चलाई गईं।
पूर्व पार्षद नरिंदरपाल सिंह सिद्धू का घर, जहां गोलियां चलाई गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई