best news portal development company in india

मोगा पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ अपनी फोटो अपलोड कर दहशत फैलाने और गन कल्चर को बढ़ावा देने के आरोप में दो निहंग सिंहों पर मामला किया दर्ज

SHARE:

मोगा- गन कल्चर के खिलाफ चलाई जा रही सरकारी मुहिम के तहत मोगा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ अपनी फोटो अपलोड कर दहशत फैलाने और गन कल्चर को बढ़ावा देने के आरोप में दो निहंग सिंहों पर मामला दर्ज किया है।
थाना अजीतवाल के एएसआई मोहकम सिंह ने बताया कि थाना अजीतवाल के अंतर्गत आने वाले गांव चूहड़चक्क के रहने वाले प्रितपाल सिंह पुत्र बलविंदर सिंह ने अपनी फेसबुक आईडी ‘प्रितपाल सिंह खालसा’ पर हथियारों के साथ तस्वीरें अपलोड की थीं। पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि युवक सरेआम गन कल्चर को प्रमोट कर रहा है, जो जिला मजिस्ट्रेट (डिप्टी कमिश्नर) के आदेशों का सीधा उल्लंघन है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 223 और आर्म्स एक्ट (25-54-59) के तहत केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम या व्हाट्सएप पर हथियारों की प्रदर्शनी करना गैरकानूनी है। ऐसा करने वालों पर पुलिस की साइबर सेल पैनी नजर रख रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कब लिया जाएगा।

थाना निहाल सिंह वाला के एएसआई सुखचैन सिंह ने बताया कि गांव मानूके के रहने वाले सतवंत सिंह ने अपने फेसबुक पर हथियारों के साथ तस्वीरें अपलोड की थीं आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 और आर्म्स एक्ट (25-54-59) के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही हे जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई