चंडीगढ़- चंडीगढ़ डिस्क्ट्रिक्ट कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सेक्टर-43 स्थित जिला अदालत को बम से उड़ाने की यह धमकी ईमेल के जरिए मिली है। धमकी भरे ईमेल के बाद कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आनन-फानन में कोर्ट परिसर को खाली करवाया गया। अदालत की सुरक्षा बढ़ा दी है।
इतना ही नहीं कोर्ट कांप्लेक्स के सभी एंट्री और एग्जिट गेट पर सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है और हर आने-जाने वाले की गहन चेकिंग की जा रही है। पूरे अदालत परिसर को सील कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। ऑपरेशन सेल, डॉग स्क्वायड और बम डिटेक्शन टीमें सर्च ऑपरेशन कर रही हैं। बता दें कि इससे पहले दो बार हाईकोर्ट और सेक्टर 10 के म्यूजियम को भी ईमेल के जरिए धमकी आ चुकी है।








