best news portal development company in india

आप सरपंच की हत्या के सात आरोपी गिरफ्तार : डीजीपी गौरव यादव की गैंगस्टरों को चेतावनी पंजाब में  किसी कोने में जाकर छिप जाओ, पंजाब पुलिस ढूंढ कर पकड़ेगी 

SHARE:

पत्रकारों से बात करते डीजीपी गाैरव यादव

चंडीगढ़- अमृतसर में आम आदमी पार्टी समर्थित सरपंच जरमल सिंह की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पंजाब पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पंजाब के डीजीपी गाैरव यादव ने सोमवार को चंडीगढ़ में प्रेसवार्ता के दाैरान बताया कि दो शूटरों को छत्तीसगढ़ से और साजिश में शामिल पांच अन्य को तरनतारन और मोहाली से काबू किया गया है। शूटरों को 14 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया है।

डीजीपी गौरव यादव ने गैंगस्टरों को चेतावनी दी कि पंजाब में वारदात कर देश-विदेश के किसी कोने में जाकर छिप जाओ, पंजाब पुलिस ढूंढ कर पकड़ेगी और कड़ी सजा दिलवाएगी। डीजीपी ने दावा किया कि साल 2025 में सभी बड़े मामलों को पुलिस ने ट्रेसआउट कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई