best news portal development company in india

जालंधर पुलिस को बड़ी सफलता:  दो नशा तस्कर गिरफ्तार : पुलिस ने 500 ग्राम हेरोइन किया बरामद

SHARE:

जालंधर- जालंधर में नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्पेशल सेल की टीम ने नाकेबंदी के दौरान दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 500 ग्राम हेरोइन बरामद की है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियों का नशा तस्करी से पुराना संबंध रहा है और आने वाले समय में इस नेटवर्क से जुड़े और नाम सामने आ सकते हैं। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जोन मुस्ताक पुत्र मकबूल निवासी गढ़ा और राजेश दुग्गल उर्फ बॉबी पुत्र स्वर्गीय चंदर प्रकाश निवासी वरियाम नगर, कूल रोड के रूप में हुई है। दोनों आरोपी लंबे समय से पुलिस की नजर में थे।

पुलिस ने पिम्स अस्पताल के पास नाकेबंदी की

पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्पेशल सेल की टीम ने पिम्स अस्पताल के पास नाकेबंदी की हुई थी। इसी दौरान एक संदिग्ध एक्टिवा पर सवार दो युवकों को रोका गया। शक के आधार पर जब वाहन की तलाशी ली गई तो उसमें से 500 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया

पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया और एक्टिवा को भी कब्जे में ले लिया। बरामद एक्टिवा का नंबर पीबी 08 ईडब्ल्यू 7224 बताया जा रहा है, जिसका इस्तेमाल नशा सप्लाई के लिए किया जा रहा था।

आरोपी के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी का पर्चा

जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि आरोपी जोन मुस्ताक के खिलाफ पहले भी थाना कैंट में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। इससे साफ होता है कि आरोपी पहले से ही नशा तस्करी के मामलों में संलिप्त रहा है।

पुलिस आरोपियों से करेगी पूछताछ

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना नंबर 7 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि उनसे पूछताछ कर नशा सप्लाई चेन के बारे में अहम जानकारियां जुटाई जा सकें।

पूछताछ के बाद बड़े खुलासे के आसार

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के दौरान नशा तस्करी से जुड़े और बड़े खुलासे होने की संभावना है। पुलिस नशे के कारोबार पर पूरी तरह नकेल कसने के लिए लगातार अभियान चला रही है और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई