best news portal development company in india

सूर्य ने किया मकर राशि में प्रवेश, इन 4 राशि वालों को नौकरी-व्यापार में आ सकती हैं परेशानियाँ

SHARE:

ज्योतिषाचार्य राकेश जैन (स्वर्ण पदक विजेता जालंधर) ने डिजिटल इंडिया 24 को विशेषतौर पर बताया कि 14 जनवरी 2026 को सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश कर चुके हैं। यह वर्ष 2026 का पहला सूर्य गोचर है, जिसे ज्योतिष की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दरअसल, मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं और ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और शनि के बीच शत्रुता मानी जाती है। ऐसे में जब सूर्य शनि की राशि में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव कुछ राशियों पर चुनौतीपूर्ण हो सकता है। यही नहीं जातकों के जीवन में तनाव, अहंकार टकराव, कार्यक्षेत्र में बाधा और पारिवारिक मतभेद जैसी स्थितियां झेलनी पड़ती हैं। इसके अलावा यह समय आत्मविश्वास और धैर्य की परीक्षाओं से भरा भी रहता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि, सूर्य का मकर राशि में गोचर किन राशियों के लिए समस्याओं भरा हो सकता है।

वृषभ राशि 

  • वृषभ राशि वालों के नौवें भाव में सूर्य ने गोचर किया है।
  • आपको नौकरी-कारोबार में दिक्कतें आ सकती हैं।
  • करियर में सामान्य से अधिक प्रयास करने होंगे।
  • पार्टनर के निजी मामलों में आवश्यकता से अधिक दखलंदाजी न करें।
  • नई नौकरी पाने के लिए अधिक प्रयास करने होंगे।
  • निवेश करने से बचें।

 कन्या राशि

  • कन्या राशि वालों के पांचवें भाव में सूर्य प्रवेश कर चुके हैं।
  • नौकरी में कुछ परेशानियां तनाव का कारण बनेंगी।
  • मौसमी बीमारी को लेकर भी सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी।
  • बीमारी के संपर्क में आने से शारीरिक कष्ट मिलने की आशंका बनी रहेगी।
  • घूमने की योजनाएं अभी न बनाएं।
  • धन लाभ में दिक्कतें आ सकती हैं।
  • उच्च शिक्षा प्राप्ति की राह में अड़चनें आ सकती हैं।

वृश्चिक राशि

  • सूर्य वृश्चिक राशि के तीसरे भाव में प्रवेश कर कर चुके हैं।
  • परिवार में किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है।
  • यात्रा को लेकर अधिक खर्च होगा और तनाव बढ़ेगा।
  • अचानक से कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है।
  • आपको अपने संबंधों को बेहतर बनाने के लिए कुछ एक चीजों से समझौता करना पड़ सकता है।
  • पढ़ाई पर फोकस करने की आवश्यकता बनी रहेगी।

कुंभ राशि 

  • कुंभ राशि वालों के बारहवें भाव में सूर्य गोचर कर चुके हैं।
  • धन लाभ के मार्ग में बाधाएं आएंगी।
  • प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं।
  • व्यापारिक लाभ के लिए परिश्रम करना पड़ेगा।
  • कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और सीनियर के साथ तालमेल बिठाकर चलने की आवश्यकता रहेगी।
  • अपने भीतर आत्मविश्वास में कमी का अनुभव कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई