मोहाली- पंजाब में स्कूलों के खुलने का टाइम में बदलाव हुआ है। मान सरकार ने ठंड और शीतलहर के चलते स्कूलों को सुबह 10 बजे खोलने और 3 बजे बंद करने का फैसला किया। कल यानी 16 से 21 जनवरी तक पूरे राज्यभर में ये लागू होगा।
पंजाब के स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव द्वारा जारी आदेश के अनुसार, धुंध और खराब मौसम के चलते सरकार द्वारा लिए गए फैसले के मुताबिक सभी सरकारी, प्राईवेट एडिड, मान्यता प्राप्त तथा प्राईवेट स्कूल के समय में बदलाव किया गया है।
सभी प्राइमरी स्कूल अब सुबह 9 बजे की जगह 10 बजे खुलेंगे और 3 बजे छुट्टी होगी, जबकि सभी मिडल, हाई, सीनीयर सैकेंडरी स्कूल 9 बजे की जगह सुबह 10 बजे लगेंगे और दोपहर 3.20 पर छुट्टी होगी।

स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव द्वारा जारी सर्कुलर।







