best news portal development company in india

फेमस सिंगर बी प्राक को गैंगस्टर धमकी: एक हफ्ते में पैसे नहीं दिए तो अंजाम भुगतने की चेतावनी

SHARE:

मोहाली/जालंधर- पंजाब में मोहाली के रहने वाले बॉलीवुड सिंगर बी प्राक से लॉरेंस गैंग ने 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी है। इसके लिए एक हफ्ते का टाइम दिया गया है। लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर आरजू बिश्नोई ने सिंगर के करीबी को धमकी भरा वॉयस मैसेज भेजा है।

जिसमें कहा गया कि अगर रकम न मिली और हमारे साथ मिलकर न चले तो चाहे किसी भी कंट्री में चले जाओ, मिट्‌टी में मिला देंगे। जिसके बाद बी प्राक के करीबी पंजाबी सिंगर दिलनूर ने मोहाली के SSP को इसकी शिकायत की है। जिसमें दिलनूर ने कहा कि धमकी की वजह से वह घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।
पुलिस गैंग पर कार्रवाई कर उन्हें सिक्योरिटी दे। उन्हें जान का खतरा बना हुआ है। दिलनूर की शिकायत पर पंजाब पुलिस के मोहाली स्थित साइबर क्राइम ब्रांच ने इसकी जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा सिंगर बी प्राक की सिक्योरिटी को लेकर पुलिस भी अलर्ट पर है। बता दें कि बी प्राक तेरी मिट्टी में मिल जावां गीत से खूब हिट हुए थे।

 

शिकायत की कॉपी पढ़े…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *