best news portal development company in india

जालंधर फायरिंग केस : एनकाउंटर में एक घायल, दूसरा गिरफ्तार ; यूके से आए युवक पर 11 जनवरी को फायरिंग केस में हैं आरोपी

SHARE:

जालंधर-  जालंधर में यूके से भारत आए युवक सुखचैन सिंह पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को दबोच लिया है। यह फायरिंग 11 तारीख को की गई थी, जिसके बाद मुकदमा नंबर 14 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस को पहले से सूचना मिली थी कि कुछ लोग सुखचैन सिंह को लगातार टारगेट कर रहे हैं।

मामले की जांच डीएस पी शाहकोट सुखपाल सिंह कर रहे है

मामले की जांच डीएसपी शाहकोट की निगरानी में डीएसपी सुखपाल सिंह, एसएचओ इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह, चौकी इंचार्ज तलवंडी संघेड़ा और एएसआई मेजर सिंह की टीमों द्वारा की जा रही थी। जांच के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि फायरिंग करने वाले आरोपी दोबारा वारदात को अंजाम देने की नीयत से परजियां इलाके में घूम रहे हैं।

मौके पर पहुंचे एसएसपी को जानकारी देते हुए एसएचओ। - Dainik Bhaskar

सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी की थी

सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी की। इसी दौरान बाइक पर सवार दो संदिग्धों को रोका गया तो उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोलियां चलाईं, जिसमें करण नामक आरोपी घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दूसरे आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने मौके से .32 बोर का पिस्टल, लाइव कारतूस, खाली खोल और एक मोटरसाइकिल बरामद की है

जांच में खुलासा हुआ है कि इस साजिश के तार विदेश से जुड़े हैं। सुखचैन सिंह का यूके में रहने वाले बेअंत नामक युवक से पैसों का लेन-देन था। बेअंत ने फिलीपींस में रहने वाले अपने साथी चानना के जरिए शूटरों को हायर किया। वहीं, अंग्रेज नामक शूटर को वारदात के लिए पैसे भेजे गए थे।

पुलिस के मुताबिक आरोपी सोल जंगीरा गांव की तरफ दोबारा फायरिंग करने जा रहे थे, लेकिन पुलिस की सतर्कता से बड़ी वारदात टल गई। पुलिस अब विदेश में बैठे साजिशकर्ताओं के खिलाफ डिप्लोमैटिक चैनल के जरिए प्रत्यर्पण (एक्सट्रडिशन) की प्रक्रिया शुरू करेगी।

फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है और आने वाले दिनों में और भी खुलासे होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *