best news portal development company in india

पंजाब में बड़ा आतंकी अलर्ट: सरहिंद रेलवे ट्रैक पर विस्फोट, 4 फीट पटरी उड़ी; RDX की आशंका

SHARE:

पंजाब के सरहिंद में हुए धमाके से क्षतिग्रस्त रेलवे ट्रैक।

फतेहगढ़ साहिब- गणतंत्र दिवस से 48 घंटे पहले पंजाब में फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद में रेलवे लाइन पर एक जोरदार धमाका हुआ है। इस घटना में एक मालगाड़ी का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि उसके चालक को चोटें आई हैं। सूत्रों के अनुसार, यह धमाका बेहद खतरनाक था। इसमें आरडीएक्स का इस्तेमाल होने का शक जताया जा रहा है।

यह घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजे उस समय हुई, जब एक मालगाड़ी नई बिछाई गई रेल लाइन से गुजर रही थी। यह नई रेलवे लाइन विशेष रूप से मालगाड़ियों के संचालन के लिए ही बनाई गई है।

मालगाड़ी का इंजन जैसे ही खानपुर फाटकों के पास पहुंचा, अचानक जोरदार धमाका हो गया। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि रेलवे लाइन का लगभग तीन से चार फीट हिस्सा पूरी तरह से उड़ गया। रेलवे ट्रैक और उसमें लगे स्लीपर के टुकड़े हो गए।

धमाके में मालगाड़ी के इंजन चालक को चोटें आई हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। रेलवे अधिकारियों को तुरंत इसकी सूचना दी गई। रात में ही रेलवे की टीमें मौके पर पहुंची और ट्रैक को दुरुस्त किया।

धमाका होने की पुष्टि पुलिस के अधिकारी भी कर रहे हैं। धमाका कैसे हुआ? इसके बारे में पुलिस अधिकारी कुछ भी कहने को तैयार नहीं हैं। पुलिस ने इस मामले में अलग-अलग एंगलों से जांच करनी शुरू कर दी है।

धमाका इतना तेज था कि रेलवे ट्रैक के कई स्लीपर्स के टुकड़े हो गए।
धमाका इतना तेज था कि रेलवे ट्रैक के कई स्लीपर्स के टुकड़े हो गए।
धमाके से रेलवे लाइन को भी नुकसान पहुंचा है।
धमाके से रेलवे लाइन को भी नुकसान पहुंचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *