best news portal development company in india

फगवाड़ा में SP की बड़ी कार्रवाई : AIG फ्लैट पर छापा, 5 वाहन और 12 बाइक जब्त, 9 संदिग्ध काबू

SHARE:

फगवाड़ा–  फगवाड़ा में पंजाब पुलिस द्वारा गैंगस्टरों को खत्म करने के लिए राज्य भर में रोजाना चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत एसएसपी कपूरथला गौरव तूड़ा के दिशा-निर्देशों में फगवाड़ा पुलिस ने एसपी फगवाड़ा माधवी शर्मा की अगुवाई में फगवाड़ा जालंधर मुख्य जीटी रोड पर स्थित AIG फ्लैट पर छापा मारा।

इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए एसपी फगवाड़ा माधवी शर्मा ने बताया कि गैंगस्टरों के खिलाफ पंजाब पुलिस की मुहिम के हिस्से के रूप में यह छापेमारी की गई है। उन्होंने कहा कि इस मुहिम के तहत पुलिस ने 8 टीमें गठित की थीं।
9 लोगों को पकड़ा गया

इन टीमों ने उन फ्लैटों में जहां बाहरी लोगों से पूछताछ की गई, वहां से पुलिस ने 9 व्यक्तियों को राउंडअप कर 5 वाहन और 12 बाइकें जब्त कीं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि चेकिंग के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में पासपोर्ट, ATM कार्ड और 2-3 लैपटॉप भी बरामद किए हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आने वाले समय में यह मुहिम इसी तरह जारी रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई