best news portal development company in india

संसद के बाहर तकरार : राहुल गांधी ने रवनीत बिट्‌टू को गद्दार कहा:बोले- डॉन्ट वरी, तुम कांग्रेस में लौटोगे; रवनीत बिट्‌टू बोले- तुम देश के दुश्मन

SHARE:

चंडीगढ़/दिल्ली  –  कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार (4 फरवरी) को केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्‌टू को गद्दार कहा। उन्होंने यह बात दिल्ली में संसद के बाहर मकर द्वार के सामने प्रदर्शन के दौरान कही। प्रदर्शन के दौरान जब बिट्‌टू सामने से आए तो उन्हें देखकर राहुल गांधी ने कहा- मेरा ट्रेटर फ्रेंड (गद्दार दोस्त) आ रहा है। इसके बाद राहुल गांधी ने हाथ मिलाने के लिए हाथ बढ़ाया, लेकिन बिट्‌टू ने हाथ नहीं मिलाया।

बिट्‌टू ने राहुल को कहा कि आप देश के हित के लिए अच्छा नहीं कर रहे। तुम देश के दुश्मन हो। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा- चिंता मत करो मेरे गद्दार दोस्त, तुम वापस आओगे।

इस दौरान वहां लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर रंधावा और अमृतसर से सांसद गुरजीत औजला भी मौजूद थे। बिट्‌टू ने आरोप लगाया कि उनके साथ मारपीट करने की भी कोशिश की गई। वहीं भाजपा नेता मनजिंदर सिरसा ने इस पर कहा कि सरदार गद्दार नहीं होता। असली गद्दार गांधी परिवार है, जिन्होंने गोल्डन टेंपल पर तोप-टैंक चढ़ाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई