best news portal development company in india

जालंधर में AAP नेता का अंतिम संस्कार: 8 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि, मर्डर केस में नौकर पर शक

SHARE:

जालंधर- पंजाब के जालंधर में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता लक्की ओबरॉय का अंतिम संस्कार हो गया। श्मशानघाट में उनके 8 साल के बेटे ने उन्हें मुखाग्नि दी। AAP नेता को अंतिम विदाई देने बड़ी संख्या में युवा पहुंचे थे।

AAP नेता की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। इसमें अब एक्टिवा सवार शूटर और हुंडई अलकजार गाड़ी की CCTV फुटेज सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि यह क्रेटा कार लक्की का नौकर चला रहा है। यह भी शक है कि लक्की के नौकर शिंगरी ने ही मर्डर से पहले रेकी की थी। AAP नेता लक्की ने नशा करने पर नौकर शिंगरी की पिटाई की थी।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि एक्टिवा लक्की के नौकर शिंगरी की निकली। दरअसल, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मिट्ठापुर की ओर से निकल गए थे। इसके बाद शिंगरी एक्टिवा को ठिकाने लगाकर हुंडई अलकजार गाड़ी से जाता हुआ दिखाई दिया। हालांकि, पुलिस के हाथ अभी एक्टिवा नहीं लगी है। इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

रोड से गुजरती क्रेटा और उसके पीछे एक्टिवा, यही एक्टिवा कत्ली में शूटर्स ने यूज की थी। इनसेट में AAP नेता लक्की ओबेरॉय। - Dainik Bhaskarरोड से गुजरती क्रेटा और उसके पीछे एक्टिवा, यही एक्टिवा कत्ली में शूटर्स ने यूज की थी। इनसेट में AAP नेता लक्की ओबेरॉय।

लक्की ओबरॉय की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग आए। इनमें सबसे ज्यादा युवा थे।
लक्की की बेटी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वह बार-बार कह रही थी- मुझे पापा से बात करने दो।
लक्की की बेटी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वह बार-बार कह रही थी- मुझे पापा से बात करने दो।
लक्की ओबरॉय को उनके 8 साल के बेटे ने मुखाग्नि दी।
लक्की ओबरॉय को उनके 8 साल के बेटे ने मुखाग्नि दी।

फोन बंद होने पर शक गहराया

पुलिस की जांच के मुताबिक, सोनू खत्री गैंग ने कत्ल की जिम्मेदारी लेने वाले गैंगस्टर जोगा फोलड़ीवाल को शूटर प्रोवाइड कराया था। लक्की के नौकर शिंगरी पर शक इसलिए भी गहराया है क्योंकि वह वारदात के बाद से गायब है और फोन भी बंद है।

वहीं, इस मामले में मर्डर का कारण खालसा कॉलेज की प्रधानगी को बताया गया। DGP गौरव यादव ने खुद जालंधर आकर अधिकारियों से बात की और गैंगस्टरों तक हथियार पहुंचने में पाकिस्तानी लिंक बताया। पुलिस ने परिवार के बयानों पर पुलिस स्टेशन डिवीजन-6 में FIR दर्ज की है।

लक्की ओबरॉय के शव को एंबुलेंस में रखते हुए। इनसेट में लक्की की फोटो।
लक्की ओबरॉय के शव को एंबुलेंस में रखते हुए। इनसेट में लक्की की फोटो।

वार्ड-35 के हलका इंचार्ज थे लक्की

लक्की ओबरॉय को 6 फरवरी की सुबह साढ़े 7 बजे गोलियां मारी गईं। रात 8 बजकर 57 मिनट पर पोस्टमॉर्टम हुआ। शरीर से 5 गोलियां निकाली गईं। 1 गोली गले में राइट साइड, 2 पेट में राइट साइड और 2 सीने में लगी थीं।

लक्की राजनीति में होने के साथ रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े थे। 43 साल के ओबरॉय के घर में उनकी मां, पत्नी, 2 बेटियां और 1 बेटा है। ओबरॉय आम आदमी पार्टी से जालंधर कैंट में वार्ड-35 के हलका इंचार्ज थे। 27 जनवरी को उन्होंने बर्थडे मनाया था।

लक्की के कत्ल में शक की सुई नौकर की तरफ घूमी

लक्की के कत्ल के बाद से उनका एक नौकर गायब है। पुलिस के शक की सुई उनके नौकर की तरफ भी घूमी है और पुलिस नौकर के एंगल से भी जांच को आगे बढ़ा रही है। पुलिस को कई जगह कैमरों में नौकर नजर आया है। नौकर का फोन भी बंद आ रहा है।

पुलिस ने जांच की तो पता चला कि लक्की के पास यह नौकर करीब 2 साल से काम कर रहा है। लक्की ने उसे एक पेमेंट लेने भेजा था, लेकिन उसने उस पैसे से चिट्टा खरीद कर पी लिया था। यह बात लक्की को पता चली थी तो उन्होंने उसे पीटा था। उसे नसीहत भी दी थी कि वह दोबारा ऐसा करेगा तो नौकरी से निकाल देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई