best news portal development company in india

BREAKING NEWS: AAP नेता मर्डर केस में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी एनकाउंटर में घायल

SHARE:

गोली लगने के बाद जमीन पर गिरा आरोपी और पास में खड़ी पुलिस टीम। इनसेट में लक्की ओबरॉय की फोटो।

DIG बॉर्डर रेंज संदीप गोयल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शमिंदर सिंह जालंधर के मिठापुर का रहने वाला है। पहले भी कई अपराधों में शामिल रह चुका है। आरोपी सफेद एक्टिवा पर हत्या करने आए थे। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान कर खासी क्षेत्र में नाके लगाकर उसे पकड़ने की रणनीति बनाई।

अमृतसर रूरल के SSP सुहैल क़ासिम मीर ने बताया कि आरोपी को मोटरसाइकिल पर आते हुए देखा गया। पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया। लेकिन वह घबरा गया और गिर पड़ा। इसके बाद उसने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई। गोली लगने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर अस्पताल ले जाया गया।

प्राथमिक पूछताछ में शमिंदर सिंह ने हत्या में शामिल एक अन्य व्यक्ति की पहचान बताई। इसके आधार पर पुलिस ने बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी और तलाशी अभियान तेज कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई