best news portal development company in india

Live : AAP प्रदर्शन में जुबानी जंग: बाजवा ने ETO को बताया बैंडमैन, वड़िंग बोले—3 मिनट में सबक

SHARE:

चंडीगढ़।  पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के मंत्री हरभजन ईटीओ को लेकर राज्य की पॉलिटिक्स में बवाल मचा हुआ है। पहले कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि हरभजन ईटीओ बैंड बजाता था, लेकिन अब वह पंजाब का बैंड बजा रहा है।

इसके बाद कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग ने सीधे मंत्री की गर्दन मरोड़ने की बात कह दी। राजा वड़िंग ने कहा कि सिर्फ 3 मिनट लगते हैं। राहुल गांधी ने हमें सिखाया है कि डरना नहीं है। वहीं इसको लेकर AAP भड़की हुई है। कांग्रेसियों की बयानबाजी के खिलाफ AAP नेता चंडीगढ़ में प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने बैंड बाजे बताए।

मंत्री हरभजन ईटीओ ने कह कि जो लोग क्लर्क की नौकरी नहीं कर सकते थे, वो लोग कांग्रेस में बड़े राजनेता बन रहे हैं। हमारी पार्टी के नेता सीधे नहीं आए हैं, उनका कोई न कोई मुकाम था। आप के हर एक नेता कोई बिजनेस, तो कोई नौकरी छोड़कर आया है।

  • प्रताप बाजवा ने कहा- ईटीओ का बैंड बजाएंगे: जंडियाला गुरू में कुछ दिन पहले कांग्रेस की मनरेगा रैली में प्रताप सिंह बाजवा ने कहा- यहां वाला हरभजन सिंह ईटीओ पहले बैंड बजाता रहा है। मेरे भाइयों, शायद आपको पता नहीं होगा कि बड़े स्तर पर जो महकमा उसके पास है, उसमें लूट हो रही है। अब यह बैंड बजाने वाला नहीं रह गया है। इसने तो पंजाब का बैंड बजाना शुरू कर दिया है। इसलिए इसका बैंड अच्छी तरह बजाएंगे। यह हमारी वचनबद्धता है सभी से। नोट कर लो, हम भागने वाले नहीं हैं।
  • वित्त मंत्री ने माफी मांगने को कहा: वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि बाजवा की टिप्पणी बेहद अपमानजनक है। वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने कहा-हरभजन सिंह ईटीओ ने गरीबी से उठकर मेहनत के बल पर सफलता हासिल की है। उन्होंने सिविल सर्विसेज की परीक्षा पास की, ईटीओ बने और बाद में समाज सेवा के लिए नौकरी छोड़कर आम आदमी पार्टी जॉइन की। जनता ने उन्हें चुना और सरकार ने मंत्री बनाया। हरपाल सिंह चीमा ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी की भाषा और सोच दलित विरोधी है। कांग्रेस के निशाने पर हमेशा दलित मंत्री रहते हैं। कभी “मैटेरियल आ गए” तो कभी “माझे वाले आ गए” जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
  • मंत्री ने कहा- बैंड वाले का बेटा होने का गर्व: मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि उन्हें अपने पिता के पेशे पर गर्व है। उन्होंने कहा, “मुझे बैंड वाले का बेटा होने पर गर्व है। मेरे पिता ने कभी तस्करी नहीं की। मैंने पीसीएस परीक्षा पास की और ईटीओ बना। कांग्रेस के नेता चांदी के चम्मच लेकर पैदा हुए हैं, इसलिए उन्हें मेहनत करने वालों की कद्र नहीं है।” उन्होंने आगे कहा कि यह बयान कांग्रेस की बौखलाहट दिखाता है और 2027 में दलित मतदाता कांग्रेस को सबक सिखाएंगे। सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ काम कर रही है।
  • मंत्री की पत्नी बोली- वड़िंग ने उकसाया: मंत्री हरभजन ईटीओ की पत्नी सुरिंदर कौर ने कहा- बाजवा ने हमारे पैतृक काम पर बेहद खराब टिप्पणी की। बाजा बजाने वाला कहकर इस काम को नकारा। कोई भी काम छोटा बड़ा नहीं होता। पार्टी प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भी बहुत भड़काऊ बयान दिया। ईटीओ की तीन मिनट में धौंण(गर्दन) मरोड़ दो।उन्होंने कहा कि सामने बैठे 1000-1500 लोगों को भड़काने की कोशिश करते हैं। दूसरी तरफ ये कहते हैं कि पंजाब में जंगल राज है लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बहुत खराब है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई