best news portal development company in india

पंजाबी मॉडल हिमांशी खुराना को जान से मारने की धमकी, गैंगस्टर ने मांगे 10 करोड़ रुपए

SHARE:

जालंधर– पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल हिमांशी खुराना को गैंगस्टरों ने जान से मारने की धमकी दी है। उनसे 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई है। थ्रेट कॉल आने के बाद हिमांशी ने मोहाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। थ्रेट कॉल में गैंगस्टरों ने एक्ट्रेस को पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के बाद पुलिस कॉल डिटेल खंगाल रही है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते जांच तेज कर दी है। हिमांशी खुराना पंजाब के कीरतपुर साहिब की रहने वाली हैं। उन्हें पंजाबी इंडस्ट्री की ऐश्वर्या राय के नाम से भी जाना जाता है।

सुपरहिट गानों से बनाई पहचान
बिग बॉस से निकलने के बाद डिप्रेशन में चली गईं थीं

हिमांशी खुराना बिग बॉस में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट नजर आ चुकी हैं। शो के दौरान उनके और शहनाज गिल के बीच काफी विवाद भी हुए थे। शो से निकलने के बाद उन्होंने एक चैट शो में बताया था कि बिग बॉस के घर के नेगेटिक माहौल से वो काफी डिप्रेशन में चली गई थीं। यहां तक कि शो से निकलने के बाद वो करीब 2 सालों तक डिप्रेशन में थीं।

हिमांशी का कहना था कि वो इतनी ज्यादा डिप्रेस्ड थीं कि कभी कभार उन्हें पैनिक अटैक भी आने लगे थे। इसकी वजह से उन्हें हॉस्पिटल में भी एडमिट कराया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई