best news portal development company in india

जालंधर में गनपॉइंट पर युवक से लूट, पिटाई के बाद मोबाइल छीना; लोगों ने किया रोड जाम

SHARE:

जालंधर- जालंधर जिले में लूटपाट की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला जिले के जिंदा पिंड इलाके का है, जहा बेखौफ अपराधियों ने एक व्यक्ति को अपना निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार, लुटेरों ने व्यक्ति को घेरकर बंदूक की नोक पर उसका मोबाइल फोन छीन लिया।  इतना ही नहीं, आरोपियों ने लूटपाट के दौरान व्यक्ति के साथ बेरहमी से मारपीट भी की। इस हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

लोगों ने किया सड़क जाम। - Dainik Bhaskar

सड़क पर बैठे लोग।
सड़क पर बैठे लोग।

 

स्थानीय लोगों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम

इस वारदात के बाद इलाके में डर और गुस्से का माहौल है। लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं से नाराज स्थानीय निवासियों ने जिंदा पिंड रोड पर भारी जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांग की कि इलाके में सुरक्षा बढ़ाई जाए और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।

सड़क जाम की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत करवाने की कोशिश की। अधिकारियों ने जनता को भरोसा दिलाया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

पुलिस के ठोस आश्वासन के बाद स्थानीय लोग शांत हुए और धीरे-धीरे सड़क से जाम हटवाया गया। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के CCTV फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई