लॉरेंस इंटरव्यू केस के साथ सुना जाएगा
जानकारी के मुताबिक, आज दोपहर दो बजे के लिए यह केस रखा गया है। उसी दौरान गैंगस्टर लॉरेंस के जेल इंटरव्यू केस की सुनवाई भी होगी। कोर्ट ने डीजीपी गौरव को अपना जवाब तैयार रखने के आदेश दिए हैं। यह दूसरा मामला है, जब अदालत ने संज्ञान लिया है। इससे पहले मोहाली में हुए कबड्डी प्रमोटर राणा बलाचौरिया हत्याकांड का भी अदालत ने संज्ञान लिया था।
22 फरवरी को क्या हुआ था?
इसके लिए तीन युवकों को करीब 20 हजार रुपए देने का लालच दिया गया था। इस मामले में मुख्य आरोपी 19 वर्षीय रणजीत सिंह, जो आदियां गांव का रहने वाला था। उसे 25 फरवरी को पुरानाशाला इलाके में पुलिस एनकाउंटर में मार गिराया गया। पुलिस का कहना है कि वह हिरासत से भागने की कोशिश कर रहा था और उसने फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने गोली चलाई।
पुलिस ने दूसरे आरोपी दिलावर सिंह को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरे आरोपी इंदरजीत सिंह को बाद में अमृतसर से पकड़ा गया। हालांकि इस मामले को लेकर विवाद भी खड़ा हो गया। रणजीत सिंह के परिवार ने आरोप लगाया कि यह फर्जी एनकाउंटर था। उनका कहना है कि पुलिस उसे घर से उठाकर ले गई और बाद में मार दिया। परिवार ने यह भी कहा कि इलाके के सीसीटीवी कैमरे हटा दिए गए और सही तरीके से पोस्टमार्टम कराने की मांग की।







