best news portal development company in india

हाईवे पर ट्रकों की जोरदार भिड़ंत: सिलेंडर लदे ट्रक से हादसा, कई किलोमीटर जाम

SHARE:

जालंधर– जालंधर में पठानकोट हाईवे पर एक बड़ा हादसा टल गया। यहां पंजाबी बाग के पास दो ट्रकों में टक्कर हो गई। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन सड़क पर क्षतिग्रस्त वाहनों के कारण लंबा जाम लग गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाया और करीब 1 घंटे बाद जाम को खुलवाया। राहगीरों ने बताया कि हादसे के बाद वह डर गए और काफी समय तक ट्रक के पास नहीं गए। सिलेंडरों से भरा ट्रक अगर पलट जाता या टक्कर में आग लग जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

हादसे के बाद घटना स्थल पर एकत्रित लोग और पहुंची पुलिस। - Dainik Bhaskarहादसे के बाद घटना स्थल पर एकत्रित लोग और पहुंची पुलिस।

लोगों ने बताया कि बिल्डिंग मटीरियल वाले मिक्सर ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से ये हादसा हुआ है। इसके पीछे चल रहा गैस सिलेंडरों से लदा ट्रक उससे टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन सड़क के बीच में ही रुक गए।

जालंधर से पठानकोट की ओर जा रहा था सिलेंडर भरा ट्रक

गैस सिलेंडर ट्रक के चालक रणजीत सिंह ने बताया कि वह जालंधर से पठानकोट की ओर जा रहा था। पंजाबी बाग के पास आगे चल रहे मिक्सर ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से वह अपने ट्रक को नियंत्रित नहीं कर पाया और टक्कर हो गई। राहगीरों ने तुरंत घटना की सूचना मकसूदां थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा बल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया और मकसूदां पुलिस को आगे की कार्रवाई के लिए सूचित किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *