जालंधर- पंजाब के जालंधर में देर रात 12 बजे के बाद एक फॉर्च्यूनर ने दादी पोती को कुचल दिया। दोनों की मौके पर मौत हो गई। परिवार ई-रिक्शा में घर जा रहा था, तभी पीछे से गाड़ी ने उड़ा दिया। पुलिस आरोपी कार ड्राइवर को गिरफ्तार कर थाने ले गई, जिसके बाद हंगामा मच गया। दरअरल, पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि आरोपी नशे में था और उससे चला तक नहीं जा रहा है, लेकिन पुलिस उसका मेडिकल नहीं करा रही। देर रात 3 बजे तक आरोपी का मेडिकल न होने पर पीड़ितों पुलिस स्टेशन के बाहर हंगामा कर दिया।
बच्ची की मौत के बाद मां सीमा थाने का गेट झकझोरती हुईं।

जानिए पूरा मामला…
- फॉर्च्यूनर ने ई-रिक्शा सवारों को कुचलाः शुक्रवार रेत रात जालंधर के बस्ती पीरदाद रोड पर शेर सिंह कॉलोनी के पास ओवरस्पीड फॉर्च्यूनर कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। रिक्शा को टक्कर मारने के बाद भी आरोपी ड्राइवर नहीं रुका और तेजी से गाड़ी भगाते हुए खंभे से जा टकराया।
- कार ड्राइवर नशे में थाः कार पीड़ित महिला सीमा ने बताया कि उसकी बुजुर्ग मां शीतल शर्मा और उनकी 10 साल की भतीजी माही शर्मा गाड़ी की टक्कर के बाद रोड पर गिर गईं। कार ड्राइवर नशे में था। उसने रोड पर गिरे मेरी मां और भतीजी के ऊपर से कार निकाल दी जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
- सब्जी खरीद घर लौट रहे थे सभीः महिला ने बताया कि ई रिक्शा उसके भाई का था। सभी लोग मार्केट से सब्जी खरीदने के बाद घर लौट रहे थे। एक्सीडेंट में उसके भाई का भी चूला टूट गया है। परिवार ने घटना की सूचना पीसीआर को दी। बताया कि कार सवार ने भागने की कोशिश की और पीसीआर कर्मी की वर्दी पर भी हाथ डाला।
- राहगीरों ने आरोपी को पकड़ाः राहगीरों के अनुसार, उन्होंने कार ड्राइवर को मुश्किल से काबू कर बस्ती बावा खेल पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी काफी नशे में था। इसी कारण वो गाड़ी भी गलत चला रहा था, जिसके चलते वो हादसे के बाद खंभे से जा टकराई।

थाने के बाहर हंगामा
आरोप है कि पुलिस आरोपी को बचाने की कोशिश में लगी रही। आरोपी पकड़ने के बाद पुलिस ने थाने के बाहर गेट पर ताला जड़ दिया। मेडिकल न होने पर देर रात 3 बजे थान बस्ती बावा खेल के बाहर परिजनों ने हंगामा किया, जिसका वीडियो भी सामने आया। पीड़ित मां रो-रो कर थाने के गेट को झकझोरती रही, लेकिन किसी ने गेट नहीं खोला।
रात 3 बजे के बाद आरोपी का मेडिकल हुआ
थाना के बाहर काफी हंगामा होने के बाद एसएचओ जयइंद्र बाहर आए और उन्होंने कहा कि ताला इसलिए लगाया ताकि माहौल खराब न हो। लोगों के हंगामे के बाद पुलिस ने 3 बजे के बाद आरोपी का मेडिकल करवाया। पुलिस ने कहा कि आरोपी का हम बयान ले रहे थे और उसपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बच्ची को टांगों को कुचलने के बाद खंभे से टकराई फार्च्यूनर
मौके पर एकत्रित लोगों ने बताया कि फॉर्च्यूनर कार ओवरस्पीड थी। कार ने पहले ई रिक्शा को टक्कर मारी और इसके बाद खंभे से टकरा गई। लोगों ने बताया कि फॉर्च्यूनर ड्राइवर को कुछ भी होश नहीं था वो टक्कर के बाद ई रिक्शा से गिरे लोगों को कुचलता हुआ निकल गया। रोड पर गिरी 10 साल की बच्ची की टांगें कुचल दीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।









