best news portal development company in india

अमृतसर में AAP पार्षद निशाने पर: घर के बाहर कई राउंड फायरिंग, CCTV में कैद हमलावर

SHARE:

अमृतसर –  अमृतसर के रतन सिंह चौक क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 12 बजे कुछ नकाबपोश व्यक्तियों द्वारा आम आदमी पार्टी की मौजूदा काउंसलर के घर पर गोलीबारी की गई। सूचना के अनुसार, अपराधियों ने काउंसलर के आवास कई राउंड फायरिंग की, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि घटना के समय घर के अंदर काउंसलर का पूरा परिवार मौजूद था, लेकिन किसी के हताहत होने की बात सामने नहीं आई।

काउंसलर के पति इंदरजीत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कुछ समय पहले उन्होंने सामाजिक कार्य और युद्ध नशों के खिलाफ आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने उन व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की थी, जिनके विरुद्ध स्थानीय स्तर पर पहले से ही शिकायतें दर्ज थीं। इंदरजीत का कहना है कि संभवतः इसी पुरानी रंजिश के चलते आज यह जानलेवा हमला किया गया।

घर पर गोलियों के निशान
घर पर गोलियों के निशान
पुलिस कर रही है आरोपियों की पहचान

घटना से डरा परिवार ने तुरंत स्थानीय पुलिस चौकी में पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई और न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में दर्ज हो गई है और वह फुटेज पुलिस को सौंप दी गई है। सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है कि कैसे कुछ नकाबपोश युवक रात के अंधेरे में काउंसलर के घर के बाहर आते हैं और उस पर गोलियां चला देते हैं।

संदिग्धों को हिरासत में लेने का प्रयास

स्थानीय पुलिस ने फिलहाल इस बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयान लेकर जांच जारी रखी है। आसपास के इलाकों में संदिग्धों की पहचान और हिरासत में लेने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई