best news portal development company in india

गैस संकट पर CM का PM पर वार : बोले– दोस्त ने पहले नहीं बताई लड़ाई, AAP नहीं लड़ेगी केरल और बंगाल चुनाव

SHARE:

मोहाली– पंजाब के मोहाली में पंजाब प्रोग्रेसिव समिट में पहुंचे सीएम भगवंत मान और उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा जाते हुए।  मोहाली में चल रही प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट का आज (रविवार को) संपन्न हो गई। इस मौके पंजाब CM भगवंत मान ने कहा कि समिट काफी अच्छी रही है। इन तीन दिनों में कौन-सी कंपनियां पंजाब में निवेश करने के लिए आगे आई हैं, इसका सारा ब्योरा कल दिया जाएगा, क्योंकि कल हमारी सरकार को चार साल पूरे हो रहे हैं।

उन्होंने कहा, “हमारे विरोधी कुर्सियों के लिए लड़ते हैं, हम पंजाब के लिए अड़ते हैं।” वहीं, उन्होंने ईरान और इजरायल जंग में बनी गैस की किल्लत पर बीजेपी को घेरा। CM ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री महीने में 15 दिन विदेश दौरों पर रहते हैं, लेकिन फिर भी इनके साथ कोई खड़ा नहीं होता है। इनके मित्र ने पहले नहीं बताया था कि लड़ाई होने वाली है। विदेश नीति पूरी तरह से फेल हो चुकी है।

सीएम ने कहा कि कई कंपनियों ने निवेश का दम भरा है। एक नवंबर को पंजाब दिवस और आठ नवंबर को इस बार दिवाली है। हॉकी का एशिया कप भी शायद इस दौरान मोहाली में होगा। ऐसे में एक बार निवेश करने वाले उद्योगपतियों से इस तरह का प्रोग्राम रखकर मुलाकात करेंगे। उनके सुझाव सुनेंगे। जरूरत पड़ी तो पॉलिसी में भी बदलाव करेंगे।

1. फ्रेंड ने पहले लड़ाई बारे नहीं बताया था

सीएम ने कहा – पहले ही तय हो गया था कि जंग लग सकती है, तो पहले गैस स्टोरेज क्यों नहीं की। वह कहते हैं डोनाल्ड ट्रंप माई फ्रेंड, उससे पूछा नहीं था। जो भारत-पाकिस्तान की जंग बंद करवाने की बात करते थे, उसने बताया होगा कि हमने ईरान पर फैसला लेने वाले हैं। देश की विदेश नीति नहीं है। डे-टू-डे फैसले लेते हैं।

2.तो फिर डिक्टेटरशिप उभरती है

सीएम ने कहा – जो राहुल गांधी ने किताब दिखाई थी, उसमें क्या कहा था कि जब चीन के टैंक आए तो इन्होंने कहा था कि अपने हिसाब से फैसले लो। सीवरेज के ढक्कन बदलवाने के लिए अमित शाह के पास जाना पड़ता है। अगर इसी तरह पावर एक-दो हाथों में रखोगे तो डेमोक्रेसी की जगह डिक्टेटरशिप उभरती है।

3.इनकी फॉरेन पॉलिसी फेल हुई

लोगों के बीच गैस को अफवाह फैलाई जा रही, ऐसे काम नहीं चलेगा। हम सेंटर के टच में हैं। इस तरह पाबंदियां लगाकर काम चलना नहीं है। हमारी विदेश नीति क्या है। मुझे नहीं लगता है कि महीने में 15 दिन पीएम किसी विदेश दौरे पर गए होते हैं। फिर इनमें काम क्यों नहीं कोई आता है। यह फेल्योर ऑफ फॉरेन पॉलिसी है।

4. शाह अपना फेल्योर बताकर गए हैं

सीएम ने कहा – नशा बॉर्डर पार से आता है। बॉर्डर किसके पास है, होम मिनिस्टर के पास हैं। ऐसे में वह अपना फेल्योर बता रहे हैं। ड्रोन से नशा आ रहा है। कौन-सी पोर्ट पर नशा आता है, मुंद्रा पोर्ट पर है। वह गुजरात में है। वह शिपिंग के जरिए आता है। तीन हजार केजी पकड़ा गया। वह अपना फेल्योर बताकर गए हैं।

5.दिल्ली से आकर गालियां निकाल चले गए

सीएम ने कहा कि – दिल्ली से आता है, गालियां निकालकर चला जाता है। राहुल गांधी आया, वह कांग्रेसियों को गाली देकर चला गया। आदमी के बच्चे बन जाओ वरना स्पेयर में बिठा दूंगा। यह सारे हाथ जोड़कर खड़े थे। कल जाखड़ अमित शाह को कह रहा था कि आप पंजाब को संभाल लो। हमें कहते हैं कि दिल्ली वाले आ गए। अमित शाह कोटफत्ता से हैं। या शाहकोट से है। या शाहकोट का नाम ही उसके नाम पर पड़ गया।

6.हमारा तो अभी तक अपना पैसा नहीं दिया

सीएम ने कहा -कल अमित शाह कह रहते थे कि भगवंत मान ने एमएसपी नहीं दी। मैं तो यह लिखकर दे सकता हूं कि हमारी इतनी प्रोडक्शन है, इतनी कॉस्ट है। वह लीगल गारंटी थी। यह तो यूएस ट्रीटी में तो यह सब कुछ बेचने जा रहे हैं। अभी तक हमारा, आरडीएफ, जीएसटी, 1600 बाढ़ पीड़ितों का पैकेज नहीं दिया

7. केरल बंगाल में चुनाव नहीं लड़ रहे

एक सवाल के जवाब में सीएम ने कहा कि -हम केरल और बंगाल में चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। हमारी पार्टी छोटी है। गुजरात में पांच हमारे एमएलए हैं। वहीं, इसको लेकर हाईकमान से बैठकर रणनीति बनाएंगे।

वर्बियो ने लहरागंगा में प्लांट लगाया। चार हजार करोड़ का निवेश करेगा। डेनमार्क यहां आ रहा है। जापान, जर्मनी बहुत सी कंपनियां आ रही हैं। एआई एग्रीकल्चर में लॉन्च कर रहे हैं। सारे विरोधी पार्टी कह रहे हैं कह रहे कि यह एक साल चार साल चला दी। सारे वायदे समय से पहले पूरे कर दिए । वह कुर्सी के लिए लड़ते हैं। हम पंजाब के लिए अड़ते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई