best news portal development company in india

पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल को गैंगस्टर की धमकी, फोन पर चेतावनी-गोलियां नहीं संभाल पाओगे

SHARE:

मोहाली-  पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम से धमकी भारी कॉल आई है। इसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कॉल करने वाले ने कहा कि हां गिप्पी गोल्डी बराड़ बोल रहा हूं। गिप्पी मैंने तुम्हें थोड़े दिन पहले भी मैसेज भेजा था। अभी तक तेरा कोई रिप्लाई नहीं आया है।

उसने आगे कहा कि मैं पाने ऐले को भी मैसेज छोड़ा था। तुम दोनों से मुझे बात करनी है। तुम दोनों से काम है। वैसे इग्नोर न करो। बहुत बुरी हो जाएगी। मैसेज इग्नोर कर सकते हैं। लेकिन जो गोलियों के ब्रस्ट आने हैं आपकी साइड वह इग्नोर नहीं होंगे। ठीक है। कहीं मोहाली में तेरी फिल्म बनानी पड़ जाए। फिल्मे तू बना रहा है। कहीं तेरी न बनानी पड़ जाए।  डीएसपी सिटी-2 हरसिमरन सिंह बल ने कहा कि पुलिस के पास अभी तक इस मामले में कोई शिकायत नहीं आई है। अगर शिकायत आती है, तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

कनाडा में घर पर हुई थी फायरिंग

गिप्पी ग्रेवाल कनाडा में वैंकूवर के व्हाइट रॉक इलाके में रहते हैं। पिछले साल 25 नवंबर को इनके घर पर फायरिंग भी हो चुकी है। इसकी जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली थी। लॉरेंस ने पोस्ट लिखकर न सिर्फ जिम्मेदारी ली, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी थी।

लॉरेंस ने लिखा था, ‘हां जी सत श्री अकाल, राम राम सबनू। वैंकूवर व्हाइट रॉक एरिया में गिप्पी ग्रेवाल के बंगले पर फायरिंग लॉरेंस गैंग ने करवाई है। सलमान खान को बहुत भाई-भाई करता है तू, बोल अब बताए तुझे तेरा भाई। सलमान को भी वहम है कि दाउद उसकी मदद करेगा। कोई नहीं बचा सकता तुम्हें हमसे।’

2018 में भी मिली थी धमकी

गिप्पी ग्रेवाल को सबसे पहले 2018 में जान से मारने की धमकी मिली थी। यह धमकी गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह दहान उर्फ दिलप्रीत बाबा और उनके साथी सुखप्रीत सिंह उर्फ बुड्‌ढा ने दी थी। 31 मई 2018 को फोन पर रंगदारी के लिए धमकी आई, जिसमें कहा गया कि पैसे न दिए तो अमर सिंह चमकीला जैसी मौत होगी।

गिप्पी ने मोहाली पुलिस को शिकायत दी। इस पर FIR दर्ज की गई। दिसंबर 2024 में मोहाली कोर्ट ने दोनों गैंगस्टर्स को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया।

इस साल इन कलाकारों व कारोबारियों को धमकियां

  • जनवरी 2026 में पंजाबी सिंगर बी प्राक को धमकी दी। लॉरेंस गैंग से जुड़े लोगों ने उनसे ₹10 करोड़ की रंगदारी मांगी थी। 17 जनवरी को वॉयस मैसेज और कॉल के जरिए धमकी दी गई थी। बी प्राक ने मोहाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
  • जनवरी में ही शिरोमणि अकाली दल के मोहाली प्रधान परविंदर सोहाना को धमकी मिली थी। गैंगस्टर पवन शोकीन ने ₹5 करोड़ की रंगदारी मांगी थी। 3 जनवरी को इंटरनेशनल नंबर से वॉट्सएप पर कॉल आई थी।
  • फरवरी में एक्ट्रेस हिमांशी खुराना से गैंगस्टर जीशान अख्तर ने ₹10 करोड़ की रंगदारी मांगी। धमकी ईमेल और मैसेज के जरिए 14 फरवरी को आई। मोहाली पुलिस ने FIR दर्ज की।
  • फरवरी में ही मोहाली के ज्वेलर को धमकी मिली। इसके साथ 27 फरवरी को परमीश वर्मा के मैनेजर और एक व्यापारी को भी लॉरेंस गैंग से एक्सटॉर्शन कॉल्स आईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई