best news portal development company in india

जालंधर में दिनदहाड़े झपटमारी, एक आरोपी पकड़ा गया, साथी फरार

SHARE:

जालंधर में महिला से बालियां छीनने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।

जालंधर-  जालंधर की बस्ती गुजा में एक महिला से बालियां छीनकर भाग रहे लुटेरे को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। लोगों ने उसकी पिटाई करने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया।

महिला बबीता अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने जा रही थीं, तभी बिना नंबर की स्कूटी पर सवार दो लुटेरों ने उसकी बालियां छीन लीं। बबीता के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने लुटेरों का पीछा करना शुरू कर दिया।

लोगों ने लुटेरों को काबू किया

पीछा करने के दौरान, झंडिया वाले पीर के पास लोगों ने एक लुटेरे को काबू कर लिया। जिसके बाद उसकी जमकर पिटाई की गई। पकड़े गए लुटेरे ने अपना नाम राजू (24) निवासी किशनपुरा बताया है। उसने बताया कि उसका साथी करण घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। राजू ने यह भी बताया कि वह शराब पीने का आदी है। बबीता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि स्कूल के पास दो स्कूटी सवार दो युवकों ने उसकी बालियां छीनी थीं।

मौके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई करते हुए।
मौके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई करते हुए।

पुलिस कर रही मामले की जांच

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने पकड़े गए लुटेरे की स्कूटी भी कब्जे में ले ली है। पुलिस आरोपी राजू को थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि महिला के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई