best news portal development company in india

जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा: भाई की मौत, दूसरा जिंदगी के लिए जूझ रहा

SHARE:

जालंधर-  जालंधर में पठानकोट रोड पर गांव पचरंगा पेट्रोल पंप के पास हुए एक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। एक्सीडेंट में उसका 18 वर्षीय छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा तब हुआ जब एक तेज रफ्तार पल्सर बाइक एक टिप्पर से टकरा गई।

मृतक की पहचान उड़मुड़ टांडा, होशियारपुर निवासी मोहम्मद कसीम के रूप में हुई है। कसीम अपनी बाइक पर सवार होकर जालंधर से पठानकोट जा रहा था। बाइक पर उसका छोटा भाई शाहीन भी सवार था। जैसे ही वह दोनों गांव पचरंगा के नजदीक पहुंचे तो उनकी बाइक एक टिप्पर से टकरा गई। इस हादसे में मोहम्मद कसीम की मौत हो गई, जबकि शाहीन गंभीर रुप से घायल हो गया।
मृतक के शव को लेकर जाती सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम।
मृतक के शव को लेकर जाती सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम।

सड़क सुरक्षा फोर्स ने घायल को पहुंचाया अस्पताल

हादसे की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स (एसएसएफ) की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घायल शहीन को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया और चौकी पचरंगा भोगपुर पुलिस को घटना की जानकारी दी। एसएसएफ ने घटनास्थल पर ट्रैफिक को भी नियंत्रित किया।

लादड़ा पुलिस चौकी की टीम ने कसीम के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को भी जब्त कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक के परिवार के बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई