best news portal development company in india

जालंधर में पुलिस की दबंगई: महिला से बदसलूकी पर ASI समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर ; महिला आयोग ने पुलिस कमिश्नर से रिपोर्ट मांगी

SHARE:

ASI प्रवीन कुमार समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर हुए हैं। - फाइल फोटो

जालंधर-  जालंधर के भार्गव कैंप इलाके में महिला को बाल से पकड़कर खींचने के मामले में पुलिस कमिश्नर ने एक ASI समेत 3 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। ये पुलिसवाले घरेलू विवाद में महिला के बेटे को गिरफ्तार करने पहुंचे थे।

इन्होंने आरोपी युवक को सोते हुए घर में दबोचा और बिना कपड़ों के ही बाहर गली में खींच लाए थे। यहां इन्होंने युवक के मुक्के मारे। जब महिला बीच-बचाव में आई तो पुलिस ने महिला को बालों से पकड़कर घसीटा और गाड़ी में बैठाना चाहा।

जवाब में महिला के बेटे ने भी पुलिस पर हाथ उठाया। यह पूरी घटना एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हुई, जिसकी फुटेज सामने आई। इसे देखकर महिला आयोग ने जालंधर की पुलिस कमिश्नर को जांच और कार्रवाई के लिखा था। भार्गव कैंप थाना प्रभारी राजिंदर कुमार ने बताया कि वह ड्यूटी पर नहीं थे, लेकिन मामले की जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि मौके पर ASI प्रवीन कुमार टीम लेकर पहुंचे थे। इसकी जांच की जा रही है।

महिला को बालों से पकड़कर लाता पुलिस कर्मी।
महिला को बालों से पकड़कर लाता पुलिस कर्मी।

जालंधर की पुलिस कमिश्नर को निष्पक्ष जांच के लिए कहा

पंजाब राज्य महिला आयोग ने मामले का संज्ञान लेकर जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर को महिला के साथ कथित तौर पर मारपीट और दुर्व्यवहार के मामले में निष्पक्ष जांच के लिए लिखा।

आयोग ने महिलाओं के लिए पंजाब राज्य महिला आयोग एक्ट 2001 के तहत अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाए।

आयोग ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे मामले से जुड़े सभी दस्तावेज और तथ्यों सहित 24 मार्च 2026 को सुबह 11 बजे चंडीगढ़ दफ्तर पहुंचें।

पंजाब राज्य महिला आयोग की ओर से जारी किया गया नोटिस।
पंजाब राज्य महिला आयोग की ओर से जारी किया गया नोटिस।

झगड़े के मामले में आरोपी को पकड़ने गई थी पुलिस

लाइन हाजिर किए गए कर्मचरी जालंधर में झगड़े के एक मामले में आरोपी रोहित को पकड़ने गए थे। इस दौरान पुलिस और परिवार के बीच विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि मौके पर मौजूद ASI ने आरोपी युवक की पीठ पर मुक्के मार दिए। वहीं, हंगामे के दौरान ASI आरोपी की मां को घर के अंदर से बाल पकड़कर बाहर घसीटते हुए ले आया।

ASI महिला को गली में बालों से पकड़कर गाड़ी में बैठाने लगा, तो महिला के बेटे ने पुलिसकर्मी को थप्पड़ मार दिया। करीब 10 मिनट तक चले इस हाईवोल्टेज हंगामे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस के खिलाफ रोष जताया। भार्गव कैंप अड्डे में जालंधर वेस्ट के पूर्व विधायक और भाजपा नेता शीतल अंगुराल के नेतृत्व में धरना भी लगाया।

महिला ममता ने पुलिस पर मारपीट और जबरन उठाने के आरोप लगाए।
महिला ममता ने पुलिस पर मारपीट और जबरन उठाने के आरोप लगाए।

 

महिला ने पुलिस-बहू पर लगाए गंभीर आरोप…

पुलिस ने गालियां दीं, थप्पड़ मारे: पीड़ित महिला ममता ने बताया कि वह विधवा हैं। उनके 2 बेटे हैं। बहू के साथ बड़े बेटे का झगड़ा है। बहू अपने मायके तिलक नगर चली गई। इसके बाद उसने थाने में शिकायत कर दी। इस शिकायत को लेकर जांच चल रही थी। वह कई बार थाने भी गए लेकिन पुलिस वाले नहीं मिले।

पुलिस बेटों को जान से मार देगी: ममता ने कहा- बहू पुलिस पर बार-बार मेरे बेटे को अरेस्ट करने का दबाव बना रही थी। पुलिस के डर के मारे बेटों को छिपाकर रखा था। पुलिस ने शुक्रवार सुबह मेरे बेटों को पकड़ने के लिए रेड कर दी। पुलिस ने उनको कमरों में घुसकर जबरन उठाने की कोशिश की। बच्चों को कपड़े तक नहीं पहनने दिए। सोए हुए लोगों को उठाने के लिए पुलिस पहुंच गई। हमने विरोध किया तो हमें गालियां दीं। पुलिस मेरे बेटों को मार देना चाहती है। हमें पुलिस से खतरा है।

बहू का दूसरी जगह चक्कर, हमारे पास सारे सबूत: ममता ने कहा कि उनके बेटे की 2 साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद बहू को बहुत प्यार से रखा। वह किसी के साथ फोन पर बात करती थी। शादी के बाद पता चला की बहू का दूसरी जगह भी चक्कर चल रहा है। महिला ने आरोप लगाया कि उसे ऐसा करने से रोका तो वह बेटे के साथ झगड़ा करने लगी। अब वह झगड़ा कर मायके चली गई है और थाना भार्गव कैंप में शिकायत दे दी है। हमारे पास बहू के सारे सबूत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई