best news portal development company in india

पठानकोट में AAP सरपंच का बवाल : पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ी, रेड के दौरान हंगामा

SHARE:

पठानकोट- पठानकोट में स्नेचिंग केस में पेशी पर ले जाते वक्त आरोपी पुलिस वालों को धक्का देकर भाग गया। इसके बाद पुलिस को उसके मामा के गांव में छिपे होने की सूचना मिली तो एक टीम आधी रात में रेड करने पहुंची।

टीम जैसे ही आरोपी को पकड़कर गाड़ी में बैठाने लगी, तो आरोपी के परिवार ने पुलिस की गाड़ी को घेर लिया। इसके बाद पुलिस पर हमला कर दिया। इसी दौरान आरोपी के मामा का करीबी AAP सरंपच वहां आ गया। उसने अन्य लोगों के साथ मिलकर ASI व पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ दी और हाथापाई की।

हालांकि किसी तरह कर्मचारी जान बचाकर भागे। पुलिस ने इस मामले में गांव के AAP सरपंच सहित 8 लोगों पर मामला दर्ज किया है। जबकि 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अब सिलसिलेवार जानिए पूर मामला

  • बुधवार को पर्स छीनी, दूसरे दिन गिरफ्तार: जानकारी के अनुसार, कस्बा तारागढ़ के गांव शादीपुर की रहने वाली नीलम देवी से गांव ढोलोवाल के रहने वाला सूरज शाह सरेराह ने बुधवार दोपहर में पर्स छीन लिया था। इसके बाद वह भाग गया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने अगले दिन यानी गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर लिया है।
  • पुलिसकर्मियों को धक्का देकर भागा: आरोपी को बीते कल एएसआई और पंजाब होमगार्ड जवान बाइक पर पेशी के लिए पहुंचे थे। रात 7:10 बजे परमानंद फाटक के पास आरोपी ने हथकड़ी छुड़ाई और दोनों कर्मचारियों को बाइक सहित धक्का मार चकमा देकर वहां से भाग गया।
  • 4 लोगों की टीम गिरफ्तार करने गांव पहुंची: पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी सूरज शाह पुलिस को चकमा देने के बाद अपने गांव चला गया है। पुलिस ने उसे ट्रेस किया और 4 लोगों की टीम उसे गिरफ्तार करने के लिए गांव ढोलोवाल स्थित उसके घर पहुंची।
  • 7-8 लोगों ने हमला किया, महिलाएं भी शामिल: जब पुलिस ने किसी तरह आरोपी के पकड़ा और गाड़ी में बिठाया तो परिवार के लोगों ने पुलिस की गाड़ी को घेर लिया। 7-8 लोगों ने हमला कर दिया। पुलिस टीम के साथ हाथापाई भी की। इनमें परिवार की महिलाएं भी शामिल थी। इसके अलावा गांव का सरपंच निर्मल सिंह बैनी भी घर पर मौजूद था।
  • सरपंच ने ASI की वर्दी फाड़ी: आरोप है कि सरपंच ने ही जांच अधिकारी एएसआई राजेश कुमार की वर्दी फाड़ी। इसके अलावा, एक अन्य आरोपी हीरा उर्फ बग्गी ने कॉन्स्टेबल निशान सिंह के कपड़े फाड़ दिए। इसके अलावा, कॉन्स्टेबल राजविंदर सिंह और पंजाब होम गार्ड तरसेम सिंह के साथ धक्का मुक्की और गाली-गलौज की।
तारागढ़ पुलिस स्टेशन।
तारागढ़ पुलिस स्टेशन।

आरोपी के 3 मामा भी मामले में नामजद

तारागढ़ पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों को नामजद किया, जबकि कुछ अज्ञात लोगों पर भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने गांव के सरपंच निर्मल सिंह उर्फ बैनी, आरोपी सूरज के मामा कुलबीर, बलबीर कुमार, गुरनाम, हीरा व 3 से 4 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक, सरपंच निर्मल सिंह उर्फ बैनी आम आदमी पार्टी का समर्थक है। पुलिस द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी के अनुसार निर्मल सिंह उर्फ बैनी ने ही जांच अधिकारी की वर्दी फाड़ी और पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को धमकियां भी दीं।

आरोप है कि निर्मल सिंह उर्फ बैनी ने पुलिस टीम को गालियां भी दीं। इसके अलावा पूरा घटनाक्रम जिला पठानकोट के हलका भोआ का है, जोकि कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक्क का विधानसभा हलका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई