best news portal development company in india

जालंधर में डॉ. भीमराव आम्बेडकर के पोस्टर फाड़े जाने से विभिन्न संगठनों में भारी रोष :  DSP ओंकार सिंह बराड़ मौके पर पहुंचे, CCTV खंगाल रही पुलिस, कार्रवाई की मांग

SHARE:

नकोदर।  जालंधर के नकोदर के मोहल्ला अरमानपुरा में डॉ. भीमराव आम्बेडकर के पोस्टर फाड़े जाने पर लोगों और विभिन्न संगठनों में भारी रोष है।ये पोस्टर बाबा साहेब की 135वीं जयंती के अवसर पर शहर में बधाई के रूप में लगाए गए थे।
जानकारी के अनुसार, बाबा साहेब डॉ. भीमराव आम्बेडकर की 135वीं जयंती मनाने के लिए नकोदर शहर में बधाई वाले पोस्टर लगाए गए थे। इसके साथ ही अन्य सजावट की गई थी। पुरानी अनाज मंडी में लगाए गए इन पोस्टरों को बीती रात कुछ शरारतीतत्वों ने फाड़ दिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और श्री गुरु रविदास एंड वाल्मीकि भाईचारा सहित विभिन्न संगठनों ने इस कृत्य की कड़ी निंदा की है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से दोषियों की तुरंत पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है।

बसपा विधानसभा हल्का नकोदर के प्रधान मलकीत चुंबर ने बताया कि मोहल्ला अरमानपुरा में बाबा साहेब के जन्मदिवस पर पोस्टर लगाए गए थे। आज सुबह जब मोहल्ला वासियों ने पोस्टरों को फटा हुआ देखा, तो उनमें भारी गुस्सा फैल गया। उन्होंने शरारती तत्वों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की अपील की।

पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी नकोदर ओंकार सिंह बराड़ ने मौके का मुआयना किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि दोषियों की पहचान की जा सके।

घटना को लेकर लोगों में गुस्सा

इस घटना को लेकर नकोदर के लोगों में गहरा आक्रोश है। संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि ऐसे कृत्य जारी रहे, तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई