best news portal development company in india

जालंधर में दिनदहाड़े लूट : ई- रिक्शा से जा रही मां-बेटी के जेवर लूटे, बाइकसवार दो लुटेरों ने दातर से हमला कर बालियां-चेन व नकदी छीनी

SHARE:

जालंधर–  जालंधर में लूट की वारदातें की रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। लुटेरों के हौंसले इस कदर बुलंद हैं कि दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामले में धनैरा नहर रोड पर सामने आया। गोराया इलाके में मोटरसाइकिल सवार दो लुटेरों ने ई-रिक्शा से जा रही मां-बेटी को रोक लिया। इसके बाद दातर से हमला कर सोने की बालियां, चेन और नकदी लूट ली। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव ढंडिया की रहने वाली किरणजीत कौर ने बताया कि वह अपनी बेटी के साथ फिल्लौर से ई-रिक्शा में सवार होकर अपने गांव जा रही थीं। जैसे ही वे नहर रोड पर पहुंचे, पीछे से आए एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लुटेरों ने ई-रिक्शा के आगे अपना मोटरसाइकिल अड़ा दिया और उन्हें रुकने पर मजबूर कर दिया।

पीड़ित किरणजीत कौर ने बताया कि लुटेरों ने जबरन उनके कानों की सोने की बालियां और गले में पहनी डेढ़ तोले की सोने की चैन छीन ली। इसके अलावा, लुटेरों ने उनका पर्स भी लूट लिया, जिसमें लगभग 6000 रुपये की नकदी और जरूरी दस्तावेज मौजूद थे।

CCTV में कैद हुई वारदात। - Dainik Bhaskar

CCTV में कैद हुई वारदात।

लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने किरणजीत कौर पर दातर के उल्टे हिस्से से हमला किया, जिससे वह सहम गईं। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे वापस नहर की तरफ फरार हो गए। इस पूरी घटना की तस्वीरें पास लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई हैं।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ASI सुरिंदर मोहन ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत दर्ज कर ली गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पीड़ितों के बयानों के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई