best news portal development company in india

विदेश भेजने के नाम पर ठगी! पठानकोट युवक से लाखों ठगे, जालंधर के 2 लोगों पर FIR

SHARE:

पठानकोट- विदेश जाकर पैसा कमाने का सपना दिखाने वाले एजेंटों की धोखाधड़ी का एक और मामला सामने आया है। पठानकोट के एक युवक को साइप्रस में काम दिलाने का झांसा देकर दो लोगों ने 6.50 लाख रुपए ठग लिए। ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने शिकायत दर्ज करवाई है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि साइप्रस पहुंचने के बाद भी उसे वहां किसी काम पर नहीं लगवाया गया। वहां कोई मदद न मिलने के कारण युवक को मजबूरन वापस अपने घर लौटना पड़ा। वहीं, पुलिस ने जालंधर के 2 लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

साइप्रस में नौकरी दिलाने का दिया था झांसा

पठानकोट निवासी राकेश कुमार ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि दो व्यक्तियों ने मिलीभगत कर उसे विदेश में अच्छी नौकरी दिलवाने का भरोसा दिया था। इसके बदले में आरोपियों ने उससे कुल 6.50 लाख रुपए ऐंठ लिए। पैसे लेने के बाद आरोपियों ने राकेश को साइप्रस में अपने एक साथी के पास भेज दिया।

राकेश कुमार ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि साइप्रस पहुंचने के बाद भी उसको वहां किसी काम पर नहीं लगवाया गया। वहां कोई मदद न मिलने के कारण युवक को मजबूरन वापस अपने घर लौटना पड़ा। इस कारण विदेश में उसे बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

2 लोगों पर दर्ज किया मामला

पीड़ित राकेश कुमार के बयानों के आधार पर पुलिस ने जालंधर निवासी दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान प्रभजोत सिंह और गुरप्रीत सिंह के तौर पर हुई है। पठानकोट पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और मामले की अगली जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई