best news portal development company in india

जालंधर में चोरों का कहर: 4 दुकानों को बनाया निशाना, CCTV बंद होने का उठाया फायदा

SHARE:

दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना।

जालंधर-  जालंधर में बीती रात चोरों ने भारी आतंक मचाया। चोरों ने तीन से चार दुकानों को अपना निशाना बनाया। इस घटना में चोरों ने मुख्य रूप से एयर कंडीशनर के बाहरी यूनिट की तांबे की पाइपें, वायरिंग और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की पीसीआर टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। मुख्य सड़क और व्यस्त इलाका होने के बावजूद इस तरह की चोरी ने दुकानदारों में डर और प्रशासन के प्रति रोष पैदा कर दिया है।

घटनास्थल पर मौजूद दीपांशु जोशी और अन्य दुकानदारों ने बताया कि यह चोरी देर रात 2:00 से 3:00 बजे के बीच हुई लगती है। ताज्जुब की बात यह है कि यह दुकानें बिल्कुल मुख्य सड़क पर स्थित हैं, जहां रात भर वाहनों की आवाजाही रहती है। दुकानदारों का कहना है कि चोरों ने ‘कनाडा’, ‘रमन स्पोर्ट्स’ और ‘भरत स्टोर’ जैसी प्रमुख दुकानों को निशाना बनाया।

रात में चोरों ने दुकान को बनाया निशाना

जांच के दौरान यह बात भी सामने आई कि कुछ दुकानों के सीसीटीवी कैमरे रात के समय काम नहीं कर रहे थे, जिसका फायदा चोरों ने उठाया। दुकानदारों ने बताया कि रात करीब 1:30 बजे तक पास की एक किताबों की दुकान खुली थी, तब तक सब कुछ ठीक था। उसके बाद ही चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस प्रशासन

मौके पर पहुंची पुलिस टीम को दुकानदारों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई है। दुकानदारों का कहना है कि यहां कोई पक्का चौकीदार न होने के कारण ऐसी घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि रात के समय पीसीआर की गश्त बढ़ाई जाए ताकि भविष्य में ऐसी वारदातों को रोका जा सके।

पुलिस CCTV के मदद से चोरों के पहचाने में लगी

पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके। दुकानदारों का अनुमान है कि इस चोरी के कारण उन्हें हजारों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है, क्योंकि एसी की पूरी वायरिंग और गैस रिफिलिंग का खर्च काफी अधिक होता है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई